Punjab Govtस्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय...

स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सुरक्षा तैयारियों तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आज यहां पंजाब पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), पंजाब गौरव यादव की ओर से विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रवीण कुमार सिन्हा तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), पंजाब अनिंदिता मित्रा ने संयुक्त तौर पर की। बैठक का संचालन पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी), काउंटर इंटेलिजेंस-सह-राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, पंजाब चुनाव आशीष चौधरी ने किया।

बैठक के दौरान अंतरराज्यीय समन्वय को मजबूत बनाने, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों, सांप्रदायिक एवं संवेदनशील मुद्दों से प्रभावी ढंग से निपटने, वांछित अपराधियों तथा गैंगस्टर नेटवर्कों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए साझा रणनीति तैयार करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

उभरते सुरक्षा खतरों से त्वरित एवं समन्वित ढंग से निपटने के लिए वास्तविक समय में खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही विश्वसनीय सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान, विभिन्न एजेंसियों के बीच निर्बाध तालमेल, सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने तथा पड़ोसी जिलों के क्षेत्रीय अधिकारियों के बीच प्रभावी संचार व्यवस्था स्थापित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

बरोटीवाला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

मेधावियों को सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा...

Punjab News: ASI मर्डर केस, आरोपी अमनदीप एनकाउंटर मामले में AGTF का आया बयान, देखें वीडियो

जीरकपुरः तरनतारन में पंजाब पुलिस के ASI  इकबाल सिंह...

हरियाणा में शुरू हुआ सबसे बड़ा पॉश ट्रेनिंग अभियान’

चण्डीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा...

2.11 लाख टन मछली उत्पादन के साथ पंजाब ने मत्स्य पालन क्षेत्र में दर्ज की शानदार वृद्धि

चंडीगढ़: पंजाब के पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास एवं...

बरोटीवाला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

मेधावियों को सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समां बददी: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण...

Punjab News: ASI मर्डर केस, आरोपी अमनदीप एनकाउंटर मामले में AGTF का आया बयान, देखें वीडियो

जीरकपुरः तरनतारन में पंजाब पुलिस के ASI  इकबाल सिंह की हत्या के मामले में वांछित आरोपी का जीरकपुर में...

Jalandhar News: प्रकाश पर्व को समर्पित कल निकाला जाएगा नगर कीर्तन, सभी तैयारियां पूरी, देखें वीडियो

जालंधर: महानगर में धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित 21 नवंबर को भव्य नगर...

हरियाणा में शुरू हुआ सबसे बड़ा पॉश ट्रेनिंग अभियान’

चण्डीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी...