BathindaPunjab News: भगवान का नाम लेकर खरीदी टिकट, ट्रक ड्राइवर की निकली...

Punjab News: भगवान का नाम लेकर खरीदी टिकट, ट्रक ड्राइवर की निकली 12 करोड़ की लॉटरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेराबस्सीः कहते हैं ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। पंजाब के डेराबस्सी के रहने वाले एक टिप्पर ट्रक ड्राइवर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। महज 500 रुपए का लॉटरी टिकट खरीदने वाले बलजिंदर सिंह रातों रात करोड़पति बन गया। उन्होंने पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 में 12 करोड़ रुपए का पहला इनाम जीत लिया। खास बात यह है कि बलजिंदर पिछले 15 साल से लगातार लॉटरी के टिकट खरीद रहे थे और आखिरकार उनकी किस्मत चमक गई।

बलजिंदर सिंह डेराबस्सी के हुमायूं पुर गांव के रहने वाले हैं। वह पेशे से टिप्पर ट्रक ड्राइवर हैं और इसके साथ ही खेतीबाड़ी भी करते हैं। उन्होंने 10 नवंबर को 500 रुपए का लॉटरी टिकट खरीदा था। उन्हें अपनी लॉटरी निकलने के बारे में एक दिन पहले जानकारी मिली। बलजिंदर ने बताया कि वह पिछले 15 साल से लॉटरी की टिकट खरीद रहे थे। उन्हें भगवान पर पूरा भरोसा था कि एक दिन उनकी किस्मत जरूर बदलेगी। उन्होंने कहा कि मैंने 10 नवंबर को टिकट खरीदा था। मुझे कल इसके बारे में पता चला। मैं 15 सालों से लॉटरी टिकट खरीद रहा हूं। मुझे भगवान पर भरोसा था कि मैं जीतूंगा और भगवान ने मेरी प्रार्थना सुन ली।

12 करोड़ का पहला इनाम जीतने के बाद बलजिंदर सिंह बेहद खुश हैं। उनके लिए यह जीत सिर्फ करोड़पति बनने तक सीमित नहीं है। वह इस रकम से अपने बच्चों का भविष्य बेहतर बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में पत्नी, दो बच्चे, छोटा भाई और पिता हैं। परिवार की आजीविका चलाने के लिए वह टिप्पर ट्रक चलाते हैं और खेती भी करते हैं। अब इस बड़ी रकम से उन्हें अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की उम्मीद है।

बलजिंदर सिंह की 12 करोड़ की लॉटरी लगने की खबर जैसी ही हुमायूं पुर गांव पहुंची, वहां जश्न का माहौल बन गया। गांव के लोग उन्हें और उनके परिवार को बधाई देने के लिए घर पहुंचने लगे। इस खुशी में स्थानीय लोगों ने मिठाइयां भी बांटीं। बता दें कि पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर लॉटरी 2026 के लिए कुल 36 लाख टिकट छापे गए थे। इनमें से 25 लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हुई थी। बलजिंदर सिंह ने इसी लॉटरी में पहला इनाम अपने नाम किया है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

दिन-दिहाड़े सड़क पर बांधकर व्यक्ति को लगाई आग

बेंगलुरु । दिन-दिहाड़े हुई एक चौंकाने वाली घटना में...

ट्रामा सेंटर में महिला का हंगामा, दारोगा की वर्दी फाड़ी, वीड‍ियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

वाराणसीः काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर में...

दिन दहाड़े अस्पताल जा रहे डॉक्टर का फोन छीनकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

गाजियाबादः शालीमार गार्डन की 80 फुटा रोड पर बुधवार...

Jalandhar News: परनीत कौर का सासंद चन्नी पर कैप्टन के ED केस को लेकर पलटवार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के...

गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी को लेकर भारी हंगामा, व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

नई दिल्लीः पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर स्थित एक...

दिन-दिहाड़े सड़क पर बांधकर व्यक्ति को लगाई आग

बेंगलुरु । दिन-दिहाड़े हुई एक चौंकाने वाली घटना में बुधवार को बेंगलुरु के वीरभद्रनगर में लोगों में दहशत पैदा...

ट्रामा सेंटर में महिला का हंगामा, दारोगा की वर्दी फाड़ी, वीड‍ियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

वाराणसीः काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के ट्रामा सेंटर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट और हंगामा करने के आरोपित महिला...

दिन दहाड़े अस्पताल जा रहे डॉक्टर का फोन छीनकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

गाजियाबादः शालीमार गार्डन की 80 फुटा रोड पर बुधवार सुबह स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार...

Jalandhar News: परनीत कौर का सासंद चन्नी पर कैप्टन के ED केस को लेकर पलटवार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से पहले जालंधर के एक निजी होटल में भाजपा...