Himachal Govt

Himachal Govt
Himachalहोटल में पुलिस की Raid, नशीले पदार्थ सहित नेता गिरफ्तार

होटल में पुलिस की Raid, नशीले पदार्थ सहित नेता गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रिकांगपिओः हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पीलो स्थित एक होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 7.78 ग्राम चिट्टा, 1,04,700 रुपये नकद और डिजिटल वजन मशीन बरामद की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से उसकी निगरानी में था। मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रेस वार्ता में दावा किया कि गिरफ्तार व्यक्ति पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के पूह ब्लॉक का अध्यक्ष और भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता रह चुका है।

रिकांगपिओ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर पुलिस की इस सफलता की सराहना की। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा (पूह ब्लॉक) का अध्यक्ष और भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता रहा है और उसका नाम बुधासेन ऊर्फ विक्की है, जो कि किन्नौर के पूह के ही स्पीलो का रहने वाला है। नेगी ने इस रेड को लेकर एसपी किन्नौर और पुलिस कर्मचारियों की तारीफ की है।

उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी से अब किन्नौर में चिट्टे की सप्लाई का नेटवर्क टूटेगा। उन्होंने कहा कि होटल का मालिक भी भाजपा का वर्कर रहा है। ​नेगी ने कहा कि यह आरोपी नशा माफिया की तरह काम कर युवाओं को नशे के दलदल में धकेल रहा था। उन्होंने कहा कि हाल ही में एक टूर्नामेंट के दौरान भी यह आरोपी भाजपा नेताओं के साथ नजर आया था। इसकी गिरफ्तारी से जिले में सक्रिय चिट्टा नेटवर्क की एक अहम कड़ी टूट गई है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अब तक नशे के खिलाफ 25 मामले दर्ज कर लगभग 120 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल कर चुकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

 58 परिवारों को विधायक विवेक शर्मा ने 4.57 लाख के बांटे आर्थिक चैक

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मंगलवार को...

बसाल में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत जिला...

सीएम की अगुवाई में ऊना में 7 सितंबर को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल को नशामुक्त बनाने की दिशा में...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में तीज का त्योहार मनाया 

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में तीज का त्योहार...

 58 परिवारों को विधायक विवेक शर्मा ने 4.57 लाख के बांटे आर्थिक चैक

ऊना,सुशील पंडित: कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मंगलवार को कुटलैहड़ कांग्रेस कार्यालय जोगी पंगा में करीब 58 जरूरतमंद परिवारों...

बसाल में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना द्वारा वन विभाग और रुद्रा इंटरनेशनल...

सीएम की अगुवाई में ऊना में 7 सितंबर को होगी ‘एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन’

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल को नशामुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रहे...

पांच दिनों तक सड़ता रहा पिता का शव, पड़ोसियों के फोन करने पर बेटों ने आने से किया इनकार

राजधानी दिल्ली से एक रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां, बुजुर्ग पिता का शव...