ऊना: सुशील पंडितः कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव डंगेड़ा में आयोजित शिव महापुराण कथा में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने शिरकत की। इस दौरान कोटला कलां वाले राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज भी श्रद्धालुओं को दर्शन देने पहुंचे। बाबा बाल जी महाराज के आगमन पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

गांव डंगेड़ा में मध्य प्रदेश से पहुंचे महंत केशवगिरी महाराज श्रद्धालुओं को शिव महापुराण की कथा सुना रहे हैं। कथा के माध्यम से भगवान शिव की महिमा, भक्ति और आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला जा रहा है। कथा में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।
शिव महापुराण कथा के आयोजन से गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु भगवान शिव की महिमा का श्रवण कर रहे हैं और संत-महात्माओं के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
