ऊना। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर 31 अक्टूबर को जिला ऊना में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया ने बताया कि दोनों वरिष्ठ नेता सुबह 10:00 बजे बंगाणा में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 1:00 बजे चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महफिल होटल, अम्ब में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इन समारोहों के माध्यम से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। दोनों वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति से कार्यक्रमों की गरिमा बढ़ेगी।
