Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: लड़की से छेड़छाड़ के आरोप, व्यक्ति को खंभे से बांधकर...

Jalandhar News: लड़की से छेड़छाड़ के आरोप, व्यक्ति को खंभे से बांधकर चप्पलों से पीटा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भगवान वाल्मीकि गेट के अंदर स्थित मलिका चौक में लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। गुस्साए लोगों ने उसे बिजली के खंभे से बांध दिया। इस दौरान लड़की ने भी चप्पलों से उसकी पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक मलिका चौक में एक व्यक्ति पर वहां से गुजरने वाली लड़की को परेशान करने और रास्ते में रोककर उसका मोबाइल नंबर मांगने के आरोप लगे हैं।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति कथित तौर पर रोजाना लड़की को तंग करता था। शुक्रवार को जब लड़की ने उसकी हरकतों का विरोध किया तो आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने व्यक्ति को पकड़कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। खुद को लोगों से घिरा देखकर वह लड़की और इलाका निवासियों से माफी मांगने लगा। हालांकि, लोगों ने लड़की से कहा कि वह खुद उसे सजा दे।

इसके बाद व्यक्ति को खंभे से बांध दिया गया और लड़की ने चप्पलों से उसकी पिटाई की। लड़की और इलाका निवासियों का आरोप है कि व्यक्ति लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। वहीं वायरल वीडियो में व्यक्ति खुद को बेकसूर बताते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि बाद में लोगों ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। घटनास्थल से गुजर रहे कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: मिठाईयों की दुकानों पर सेहत विभाग का एक्शन, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

फिरोजपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज फरीदकोट...

दिल्ली प्रशासन ने छापेमारी कर जब्त किया 948.9 लीटर घी

नई दिल्ली। दिल्ली प्रशासन ने तीन जगहों पर छापेमारी...

Jalandhar News: मेन चौक पर 2 गाड़ियों में टक्कर, हुआ हंगामा, देखें Live

जालंधर, ENS: शहर के सविधान चौक (बीएमसी चौक) पर...

Punjab News: मिठाईयों की दुकानों पर सेहत विभाग का एक्शन, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

फिरोजपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज फरीदकोट रोड पर विभिन्न मिठाई की दुकानों की जांच की और...

Punjab News: पुलकित फैशन और चैरिटेबल डिस्पेंसरी की इमारत में लगी आग, बिल्डिंग में फंसा मालिक, देखें वीडियो

लुधियानाः फिल्ड गंज इलाके में पुलकित फैशन की दुकान आग लगी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण...

दिल्ली प्रशासन ने छापेमारी कर जब्त किया 948.9 लीटर घी

नई दिल्ली। दिल्ली प्रशासन ने तीन जगहों पर छापेमारी करके 948.9 लीटर घटिया या मिलावट के संदेह वाला घी...

Jalandhar News: तस्कर के 70 साल पुराने घर पर प्रशासन का एक्शन, CP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा लगातार तस्करों की इमारतों पर कार्रवाई की...