बद्दी:बद्दी- नालागढ़ मार्ग पर मलपुर मे एक बाईक सवार की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक कामागर बिलासपुर के घुमारंवी तहसील के पंतेड़ा गांव का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार यह हादसा दोपहर 2 बजे का है। कामगार देवराज (45)पुत्र जगदीश चंद्र बाईक पर सवार हो कर बद्दी में निजी कंपनी में ड्यूटी पर आ रहा था जैसे ही यह मलपुर पहुंचा तो एक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक को बेहोशी की हालत में बद्दी अस्पताल लाया गया।
एसपी विनोद धीमान ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक का शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
