झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में प्रेमनगर थाना क्षेत्र की नैनागढ़ चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरिकृष्ण ऑटो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सब इंस्पेक्टर शराब के नशे में धुत्त ऑटो में बैठे हुए हैं। नैनागढ़ चौकी के चौकी इंचार्ज हरि कृष्ण कथित रूप से शराब के नशे में टैक्सी से उतरते समय लड़खड़ाते और गिरते-पड़ते दिखाई दिए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे।
वीडियो वायरल के बाद एसएसपी ने इसे संज्ञान में लेते हुए दरोगा को सस्पेंड कर सीओ सदर को पूरे मामले की जांच सौंप दी है। चौकी प्रभारी हरिसिंह शराब के नशे में धुत होकर ऑटो में बैठा था और बेसुध था। कई लोगों द्वारा पूछताछ करने पर वह शराब अत्यधिक नशा होने पर जबाव भी नहीं दे पा रहा है। साथ ही चौकी प्रभारी के पैर में गंभीर चोट भी लगी हुई है। इस वीडियो को संज्ञान लेते हुए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने इसे पुलिस विभाग की अनुशासनहीनता मानते हुए सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंप दी गई है।

