HomePunjabJalandharJalandhar News: दुकान पर सामान के पैसे मांगना दुकानदार को पड़ा महंगा,...

Jalandhar News: दुकान पर सामान के पैसे मांगना दुकानदार को पड़ा महंगा, तोड़ी बाजू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शीतला मंदिर के पास लवली टी स्टाल पर गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां दुकानदार घटना में घायल हो गया। इस घटना में पीड़ित की बाजू फैक्चर हो गई। बताया जा रहा है कि पैसों को लेकर विवाद हुआ था। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए जगदीश सिंह लवली ने बताया कि उसने सुबह दुकान खोली। इस दौरान गाड़ी में सवार व्यक्ति ने उससे 2 कुरकुरे और 2 चिप्स मांगे। आरोप है कि जिसके बाद उसने पैसे 40 रुपए मांगे।

इस दौरान वह गाली-गालौच करने लग गया। जिसके बाद उसने गाड़ी कुछ आगे करके सामान मांगा और उसके बाद साथी को बुलाकर उस पर बेसबैट से हमला कर दिया। आस पड़ोस ने घटना को लेकर विरोध किया तो गाड़ी चालक लोगों को गालियां निकालने लग गया। जिसके बाद सभी मौके से ईधर-उधर हो गए। घटना के बाद उसने जब भाई को बुलाया तो दोनों गाड़ी चालक मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है और वह उन लोगों को जानता भी नहीं है। पीड़ित ने बताया कि गाड़ी चालक सामान भी छोड़कर चले गए।

इस दौरान 112 पर पुलिस को सूचना दी और उन्होंने सिविल अस्पताल में उपचार करवाने के लिए कहा। जिसके बाद एचपी अस्पताल में उपचार करवाया और पता चला कि उसकी बाजू में फैक्चर आया है और पैर का मांस फट गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गाड़ी चालक मोगा के रहने वाले है। पुलिस ने उन्हें थाने बुलाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं जांच अधिकारी एएसआई जर्मन सिंह ने कहा कि बीते दिन जगदीश नामक व्यक्ति के साथ गाड़ी चालकों द्वारा मारपीट की शिकायत सामने आई है। शिकायत के अनुसार गाड़ी चालकों द्वारा सामान लेने के बाद पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, वहीं दूसरी पार्टी को भी थाने बुलाया जा रहा है। दोनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएंगी।

 

 

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -