HomeInternationalगम में बदला जन्मदिन का जश्न, 3 भाइयों सहित परिवार के 11...

गम में बदला जन्मदिन का जश्न, 3 भाइयों सहित परिवार के 11 लोगों की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लाहौरः पाकिस्तान के लाहौर में 3 मंजिला इमारत गिरने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई। घटना के दौरान परिवार में जन्मदिन के जश्न का माहौल था, लेकिन अचानक हादसा होने के जश्न गम में तबदील हो गया। देर रात लाहौर के हरबंसपुरा इलाके में कम आय वाले लोगों का घनी आबादी वाला इलाके में यह घटना हुई है। इमारत संभवतः मानसून की भारी बारिश के कारण कमजोर हो गई थी और उस समय वहां जन्मदिन का एक कार्यक्रम चल रहा था। लाहौर के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अली एजाज के अनुसार, हरबंसपुरा स्थित इस तीन मंजिला मकान में तीन भाई अपनी पत्नियों और बच्चों के साथ रहते थे।

उन्होंने बताया कि जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भाइयों की बहन और उसके बच्चे भी आए हुए थे। इसी दौरान अचानक मकान ढह गया, जिससे लगभग 20 लोग मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोगों के शव मलबे से निकाले जा चुके हैं, जबकि 6 लोगों को जिंदा बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंजाब आपातकालीन सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ के अनुसार, मृतकों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि हाल में हुई भारी मानसूनी बारिश की वजह से इमारत का ढांचा कमजोर हो गया था, जिसके कारण यह अचानक ढह गई।

एक अन्य हादसे में लाहौर से लगभग 150 किलोमीटर दूर फैसलाबाद के झांग रोड पर बुधवार रात बारिश के दौरान मकान की छत गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान’ ने गुरुवार को ‘रेस्क्यू-1122’ के हवाले से बताया कि झांग रोड स्थित तालियानवाला में इस जर्जर मकान के भीतर परिवार के 5 सदस्य मौजूद थे, तभी अचानक छत ढह गई। मलबे के नीचे दबने से दो बच्चों- एक छह महीने के शिशु और एक पांच साल के बच्चे-की जान चली गई।

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -