आज धनिष्ठा नक्षत्र की समृद्धि वाली ऊर्जा दिन के पहले हिस्से में हर राशि के लिए अनुकूल है। लेकिन शाम लगभग साढ़े सात बजे होने वाली चंद्र-राहु युति के कारण शाम और रात को बेचैनी, असामान्य विचार या भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है। सभी जरूरी काम और बड़े फैसले दोपहर तक निपटाएं। शनि वक्री हैं, इसलिए दीर्घकालिक फैसले लेने में सोच-विचार जरूर करें। सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों के घर में धार्मिक माहौल रहेगा। आपको अपनों का साथ मिलेगा। कन्या और मकर राशि वाले आज शाम से पहले पैसों और नौकरी से जुड़े फैसले निपटाएं।
मेष राशि: आज दिन के पहले हिस्से में शुभ हलचल रहेगी। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ और मित्रों के मामले में दो हिस्सों में बंटा हुआ है। दिन के पहले हिस्से में लाभ में एक सुखद और समृद्धि वाली ऊर्जा है। किसी पुरानी इच्छा के लिए आज दोपहर तक कोई ठोस कदम उठाएं। पुराने मित्र से भी दिन में ही मिलें या बात करें। नेटवर्किंग, बिजनेस गेन्स, इच्छापूर्ति के मामले में लाभ मिल सकता है। मगर, शाम के बाद मन में अचानक बेचैनी या असामान्य विचार आ सकते हैं, उन्हें गंभीरता से न लें। घर में सूर्यदेव और गुरू का विलंबित शुभ साथ होने से धार्मिक कार्य होंगे या धार्मिक विषयों पर विचार होगा। इसके साथ ही करियर में भी स्थिति मजबूत होगी। बड़े लाभ से जुड़े फैसले और महत्वपूर्ण बातचीत रात में नहीं, दिन में ही निपटाएं। शांत और अनुशासित रहें।
वृष राशि: करियर में दिन के पहले हिस्से में काम आगे बढ़ाएं। वृष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में दो हिस्सों में बंटा हुआ है। दिन के पहले हिस्से में करियर में एक सुखद और समृद्धि वाली ऊर्जा है, पुराने और जरूरी काम आज दोपहर तक निपटाएं। बॉस या किसी वरिष्ठ से भी दिन में ही बात करें। आज आपकी बातों का काट किसी के पास नहीं होगा। आपकी बातें लोगों को प्रभावित भी करेंगी। लेकिन शाम के बाद करियर से जुड़े बड़े और महत्वपूर्ण फैसले टालें क्योंकि मन में बेचैनी और आशंका हो सकती है। मंगलदेव व्यक्तित्व में स्थिर और मजबूत ऊर्जा दे रहे हैं। घर में एक सुखद ऊर्जा है। बड़े वित्तीय फैसले दिन में ही लें।
मिथुन राशि: धर्म-कर्म के काम करें, किसी अनुभवी से मार्गदर्शन लें। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य और धर्म के मामले में दो हिस्सों में बंटा हुआ है। दिन के पहले हिस्से में भाग्य का साथ मिलेगा। दिन सुखद रहेगा और समृद्धि बनी रहेगी। किसी गुरू या बड़े से मिलना हो तो दोपहर तक मिलें। किसी धार्मिक काम को भी आज दोपहर तक निपटाएं। बुधदेव की तेज मार्गी गति से बातचीत में अच्छी स्पष्टता है। शाम के बाद मन में अचानक बेचैनी हो सकती है या असामान्य विचार आ सकते हैं। शाम बाद मन को शांत रखें। पैसों के मामले में गुरू का शुभ साथ बना है।
कर्क राशि: ऑफिस के मामलों में अचानक कुछ उतार-चढ़ाव। कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अचानक किसी उठा-पटक का साबित हो सकता है। ऑफिस के मामलों में अचानक कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। दस्तावेज को व्यवस्थित रखें और अपने काम पर फोकस करें। ससुराल पक्ष से कोई विवादित स्थिति बन सकती है। गुरू और सूर्यदेव का गरिमामय साथ व्यक्तित्व पर होने से आप मुश्किल परिस्थितियों पर काबू कर सकते हैं। हालांकि, घमंड में न रहें। लाभ में स्थिर वृद्धि जारी है। शाम के बाद मन में अचानक बेचैनी या असामान्य विचार आने की वजह से कोई बड़ा फैसला न करें। रात को जल्दी सोएं और मन को शांत रखें।
सिंह राशि: जीवनसाथी के साथ बिताएं क्वालिटी टाइम। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन जीवनसाथी और साझेदारी के मामले में दो हिस्सों में बंटा हुआ है। दिन के पहले हिस्से में जीवनसाथी के साथ समृद्धि और लय वाली ऊर्जा है। कोई जरूरी बात करनी हो, तो दोपहर तक ही करें। व्यापारिक साझेदार से भी दिन में ही मिलें। शुक्रदेव की कृपा से व्यक्तित्व पर आकर्षण बना हुआ है। योगकारक मंगलदेव करियर में स्थिर वृद्धि दे रहे हैं। शाम के बाद जीवनसाथी के साथ कोई बड़ा भावनात्मक फैसला न लें क्योंकि मन में अचानक बेचैनी हो सकती है। रात को जल्दी सोएं।
कन्या राशि: नौकरी से जुड़े काम को आगे बढ़ाएं। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत पर ध्यान देने का है। मानसिक उलझन हो सकती है। शत्रु पक्ष या विरोधी पीठ पीछे वार करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में एक सुखद और समृद्धि वाली ऊर्जा है। किसी प्रपंच में पड़े बिना अपने काम पर फोकस करें और चुपचाप अपने काम को आगे बढ़ाएं। सेहत से जुड़े जरूरी काम और नौकरी की महत्वपूर्ण बातें आज दोपहर तक ही निपटाएं। बुधदेव की तेज मार्गी गति से करियर में स्पष्टता आ रही है। शाम के बाद मन में अचानक बेचैनी हो सकती है, इसलिए शाम को आराम करें और कोई बड़ा निर्णय रात को न लें।
तुला राशि: करियर में रहेगी मजबूत पकड़, दोस्तों का साथ मिलेगा। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में मजबूत पकड़ बनाने का है। कार्यस्थल पर आपकी पद-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। दोस्तों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम, संतान और रचनात्मकता के मामले में लाभ मिलेगा। दिन के पहले हिस्से में प्रेम और रचनात्मकता में समृद्धि मिलेगी। बच्चों के साथ कुछ खास करना हो, तो आज दोपहर तक करें। लग्नेश शुक्रदेव लाभ में आकर्षक और व्यावहारिक ऊर्जा दे रहे हैं। लेकिन शाम के बाद प्रेम से जुड़े बड़े भावनात्मक फैसले टालें। शाम को मन में अचानक बेचैनी हो सकती है, शांत रहें।
वृश्चिक राशि: पार्टनर का साथ मिलेगा, धार्मिक काम करेंगे। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक कामों का है। आपकी रुचि धर्म-कर्म के काम में बढ़ेगी। दिन के पहले हिस्से में घर में एक सुखद और समृद्धि वाली ऊर्जा है। घर से जुड़े जरूरी काम और मां के साथ किसी बात को दोपहर तक निपटाएं। जमीन या संपत्ति का काम भी दोपहर तक आगे बढ़ाएं। वाहन का ध्यान रखें। लग्नेश की ऊर्जा जीवनसाथी के साथ रिश्ते में एक स्थिर और भरोसेमंद एनर्जी दे रही है। शाम के बाद घर से जुड़े बड़े फैसले टालें क्योंकि मन में अचानक बेचैनी या असामान्य विचार आ सकते हैं। रात को जल्दी सोएं।
धनु राशि: भावनात्मक और वित्तीय फैसला टालें। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन भाई-बहनों के साथ देने का है। भाई-बहन से जरूरी बात हो तो दोपहर तक कर लें। छोटी यात्रा हो तो दिन में ही निपटाएं। पड़ोसी से भी दिन में ही बात करें। लेकिन शाम के बाद भाई-बहन के साथ कोई बड़ा भावनात्मक या वित्तीय फैसला टालें। दिन के पहले हिस्से में बातचीत में एक सुखद और समृद्धि वाली ऊर्जा है। शाम को मन में अचानक बेचैनी या असामान्य विचार आ सकते हैं, घबराएं नहीं। कंधों का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ शांति और तालमेल बनाकर रखें।
मकर राशि: पैसों का काम दिन के पहले हिस्से में निपटाएं। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों के मामले में सुख और समृद्धि लाने वाला है। परिवार के मामले में आपको आगे बढ़कर काम संभालने और जिम्मेदारियां निभाने का है। पैसों से जुड़े जरूरी काम और परिवार की महत्वपूर्ण बातें आज दोपहर तक ही निपटाएं। आवाज में आज एक प्रभावशाली रंग होगा। आंखों को थोड़ा आराम दें। लेकिन शाम के बाद पैसों से जुड़े बड़े वित्तीय फैसले टालें। शाम को मन में अचानक बेचैनी हो सकती है, घबराएं नहीं और शांत रहें। लग्नेश शनिदेव अनुशासन और संयम देते हैं।
कुंभ राशि: व्यक्तित्व में एक सुखद और समृद्धि वाली ऊर्जा रहेगी। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व के लिहाज से दो हिस्सों में बंटा हुआ है। दिन के पहले हिस्से में व्यक्तित्व में एक सुखद और समृद्धि वाली ऊर्जा है। कोई भी जरूरी काम, बातचीत या मुलाकात आज दोपहर तक ही निपटाएं। आज शाम लगभग साढ़े सात बजे चंद्र और राहु की युति होगी, जिससे शाम और रात को मन में अचानक बेचैनी, असामान्य विचार या भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है। कोई बड़ा फैसला, नई शुरुआत या महत्वपूर्ण बातचीत रात में बिल्कुल नहीं करें। शांत रहें और जल्दी सोएं।
मीन राशि: बड़े खर्च को आज टालें। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मचिंतन करने का है। दिन के पहले हिस्से में एकांत में एक सुखद और समृद्धि वाली ऊर्जा है। इस समय का इस्तेमाल अपने विकास के लिए करें। कोई जरूरी योजना या विदेश से जुड़ा काम आज दोपहर तक निपटाएं। कोर्ट-कचहरी के मामले में लाभ मिलेगा। लग्नेश बृहस्पतिदेव प्रेम और रचनात्मकता में एक सुखद और समृद्धि वाली ऊर्जा दे रहे हैं। मगर, शाम के बाद बड़े खर्च या विदेश से जुड़े फैसले टालें। शाम को मन में बेचैनी हो सकती है, घबराएं नहीं और शांत रहें।

