नई दिल्ली: पाकिस्तान ने औपचारिक रुप से संकेत दिए हैं कि वो साल 2027 में इस्लामाबाद में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के लिए भारत के पीएम मोदी को आमंत्रित करेगा। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान SCO के सभी सदस्य देशों को सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि इसमें सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष भी शामिल होंगे। ऐसे में भारत भी आमंत्रित देशों में रहेगा।
पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा कि SCO की प्रक्रिया और प्रोटोकॉल के अंतर्गत मेजबान देश के लिए सभी सद्स्य देशों को आमंत्रित करना उसका दायित्व है। इस दौरान भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बीच मनीला में ASEAN बैठकों के दौरान संभावित मुलाकात को लेकर भी सवाल पूछा है। पाकिस्तान के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें भारत की ओर से ऐसी किसी बैठक के अनुरोध की जानकारी नहीं है।
SCO बहुपक्षीय बैठकों के अंतर्गत देशों के बीच भेजे जाते हैं निमंत्रण
2027 में शंघाई सहयोग संगठन को शिखर सम्मेलन पाकिस्तान में आयोजित किया जाना वाला है। sco बहुपक्षीय बैठकों के अंतर्गत देशों के बीच ऐसे निमंत्रण भेजे जाते हैं। SCO शिखर सम्मेलन एक प्रमुख वार्षिक अंतरराष्ट्रीय मंच है।
10 देश होंगे शामिल
इसमें से 10 सदस्य देश चीन, रुस, भारत, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारुस शामिल है। 15 जून 2001 को बीजिंग में स्थापित इस संगठन को मुख्य उद्देश्य यूरोएशियाई क्षेत्र में शांति, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देना है।
इसके सर्वोच्च फैसला लेने वाले निकाय काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ स्टेट (Council Of Heads Of State) की अध्यक्षता हर साल सदस्य देशों के बीच Alphabetical Order में घूमती है। वही देश इस साल के राष्ट्रध्यक्षों के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करवाता है।

