HomePunjabMogaPunjabi युवती को मलेशिया में पाकिस्तानी के साथ नौजवानों ने किया काबू,...

Punjabi युवती को मलेशिया में पाकिस्तानी के साथ नौजवानों ने किया काबू, जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः मलेशिया के हाईवे पर पंजाबी युवती के साथ बीच सड़क मारपीट का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में कुछ पंजाबी युवक युवती को घेरकर उससे बहस करते और थप्पड़ मारते है। वीडियो शेयर करने वाले युवकों का दावा है कि युवती पंजाब के मोगा की रहने वाली है। इस दौरान युवती के साथ मौजूद पाकिस्तानी युवक से भी धक्का-मुक्की करते दिखाई देते हैं। दरअसल, युवती मलेशिया में पाकिस्तानी युवक के साथ रह रही है। वीडियो में पंजाबी नौजवान उसे भारत डिपोर्ट करने की मांग करते भी दिखाई देते हैं। हालांकि,वायरल VIDEO में किए गए दावों की एनकाउंटर न्यूज पुष्टि नहीं करता। फिलहाल इस मामले में मलेशिया पुलिस की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस वीडियो में कुछ युवक किसी ‘रूबी मैम’ को फोन कर युवती को भारत डिपोर्ट कराने की मांग करते दिखाई देते हैं। उनका कहना है कि युवती के पाकिस्तान के युवक के साथ रहने से पंजाब की बदनामी हो रही है। वीडियो में यह दावा भी किया गया कि कुछ निहंग जत्थेबंदियां भी युवती को भारत वापस भेजने की मांग कर रही हैं। हालांकि, यह कौन सा निहंग संगठन है, इस दावे की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं कुछ पंजाबी युवक युवती और उसके साथ मौजूद पाकिस्तानी युवक को रोककर सवाल पूछते हैं। पाकिस्तानी युवक दावा करता है कि युवती के परिवार को उनके साथ रहने की जानकारी है और वह रोज उनसे बात करता है।

इस पर युवक मौके पर ही युवती के माता-पिता को फोन मिलाने के लिए कहते हैं, लेकिन कॉल नहीं लगती। इसके बाद बहस शुरू हो जाती है। बहस के दौरान एक युवक युवती को अपने माता-पिता से बात कराने के लिए कहता है। इसी दौरान उसे थप्पड़ मार दिया जाता है। थप्पड़ लगने के बाद युवती सड़क पर रोने लगती है। वीडियो में कुछ युवक उसे पाकिस्तानी युवक का साथ छोड़ने के लिए भी कहते सुनाई देते हैं। जब एक युवक युवती को हाथ लगाकर आगे आने के लिए कहता है, तो साथ खड़ा पाकिस्तानी युवक इसका विरोध करता है। इसके बाद उसके साथ धक्का-मुक्की होती है।

युवती बीच-बचाव करते हुए उसे बचाने की कोशिश करती दिखाई देती है। वीडियो में कुछ युवक पाकिस्तानी युवक से कहते हैं कि उसका ‘हैप्पी’ नाम के व्यक्ति के साथ पैसों का विवाद चल रहा है और पहले उसे वही मामला सुलझाना चाहिए। बातचीत में ‘रूबीना’ नाम की एक युवती का भी जिक्र होता है, जिसे वीडियो कॉल करने का दावा किया जाता है। वीडियो के आखिर में युवती से उसके घर का पता पूछा जाता है और परिवार से बात कराने के लिए कहा जाता है। युवती कहती है कि उसके परिजनों को सब पता है, लेकिन मौके पर वह अपने माता-पिता से फोन पर बात नहीं करवा पाती। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि घटना के संबंध में मलेशिया में किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है या नहीं।

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -