HomeNationalडिजिटल मार्केटिंग के नाम पर ठगी, फर्जी ट्रेडिंग कंपनी ऑफिस से 21...

डिजिटल मार्केटिंग के नाम पर ठगी, फर्जी ट्रेडिंग कंपनी ऑफिस से 21 युवतियों सहित 32 काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसीः भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज में रघुनाथ नगर कॉलोनी के शाही टावर में कथित ट्रेडिंग कॉल सेंटर पर पुलिस और साइबर क्राइम टीम ने देर रात रेड की। साइबर क्राइम ब्रांच के दरोगा और सिपाही खुद ट्रेडर बायर बनकर पहुंचे, पूरे जाल और पैटर्न को समझा फिर 10 करोड़ इनवेस्ट करने की फाइल तैयार करवा ली। ट्रैडिंग के ट्रैप में आई युवतियों ने फॉर्म भी भरवा लिया और फर्जी कॉलिंग नंबर भी शेयर कर दिए, इसके बाद टीम ने पूरा माहौल और अधिक आरोपियों पर एक्शन के लिए फोर्स बुला ली।

बताया जा रहा है कि कॉल सेंटर की आड़ में 4 मंजिला अड्डे से ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश और डिजिटल मार्केटिंग के नाम पर देश-विदेश में ठगी हो रही थी। पुलिस के अनुसार, ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश, डिजिटल मार्केटिंग और ऑनलाइन खरीदारी में निवेश के नाम पर लोगों को अधिक मुनाफे का झांसा देकर रकम निवेश कराने का आरोप है। मौके से काम कर रहे 21 युवतियों समेत 32 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए साइबर थाना ले जाया गया है। मौके से कंपनी मैनेजर और उसके साथियों को गिरफ्तार कर कंप्यूटर, लैपटॉप और डेटा बरामद किया है।

पुलिस ने कार्यालय से कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डेटा भी कब्जे में लिया है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। जांच में पता चला कि ये जालसाज ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश, डिजिटल मार्केटिंग और खरीदार (बायर्स) उपलब्ध कराने के नाम पर व्यापारियों से संपर्क करते थे। व्यापारियों का भरोसा जीतने के लिए उन्हें फर्जी सर्टिफिकेट और दस्तावेज भी दिखाए जाते थे। कॉलर खुद को मल्टीनेशनल कंपनी का अधिकृत एजेंट बताते थे। केवल भातीय ही नहीं अमेरिकी नागरिकों को फर्जी एप्पल और कस्टमर सपोर्ट बनकर शिकार बनाते थे और करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -