Chandigarhहाईकोर्ट से नगर निगम को लगा झटका, जारी किए ये आदेश

हाईकोर्ट से नगर निगम को लगा झटका, जारी किए ये आदेश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः नगर निगम को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट की तरफ से नगर निगम द्वारा सील किए गए 33 टैक्सी स्टैंडों को दोबारा से खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद निगम की तरफ से भी इस संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। मामले में अब अगली सुनवाई 15 नवंबर को होगी। नगर निगम के रोड विंग ने बुधवार को एक ड्राइव चलाकर शहर में बने 59 टैक्सी स्टैंड में से 33 टैक्सी स्टैंडों को सील कर दिया था।

उनका सामान बाहर निकाल कर इनको अपने कब्जे में लेकर निगम का नोटिस चिपका दिया था। टैक्सी स्टैंड यूनियन की तरफ से इस मामले में पहले ही अदालत में याचिका लगाई हुई थी, लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण उसकी सुनवाई गुरुवार को हुई है। नगर निगम की तरफ से शहर के टैक्सी स्टैंड मालिकों को 30 अगस्त को नोटिस जारी किए गए थे। इस नोटिस में 20 दिन के अंदर बकाया राशि जमा करने के आदेश दिए थे। इस नोटिस के बाद शहर के करीब 9 टैक्सी स्टैंड वालों ने अपना रेंट जमा कर दिया था।

निगम की तरफ से दोबारा से पिछले शुक्रवार को भी नोटिस जारी कर रेंट न जमा करने वालों के कियोस्क सील करने के आदेश दिए थे। इसके बाद सोमवार को 17 टैक्सी स्टैंड वालों ने अपना बकाया जमा कर दिया था। नगर निगम के अधिकारियों को जब पता चला की टैक्सी स्टैंड यूनियन के लोग उनके खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका लगा चुके हैं तो इसके बाद अफसरों ने रोड विंग के अधिकारियों को इन्हें जल्द से जल्द सील करने के आदेश दिए थे। उनके आदेश के बाद निगम के रोड विंग ने बुधवार को एक ड्राइव चलाकर इन्हें सील कर दिया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ड्रग कंट्रोल विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, देखें वीडियो

फगवाड़ा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने...

Punjab News: ड्रग कंट्रोल विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, देखें वीडियो

फगवाड़ा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने फगवाड़ा में अचानक...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम भुजिया भंडार तक लागू था प्रतिबंध ऊना: ऊना शहर में यातायात...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक अज्ञात युवक बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक के...