मूसेवाला के छोटे भाई को किया जा सकता है टारगेट
चंडीगढ़ः पंजाब के भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन एडवोकेट वासु रंजन ने सिद्धू मूसेवाला के परिवार की सुरक्षा को लेकर पत्र भेजा। इस दौरान पत्र में सिद्धू मूसेवाला के परिवार को जेड प्लस व जैमर देने के लिए मांग की है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की।

पत्र में एडवोकेट वासु रंजन ने गृह मंत्री से मांग की है कि सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता (बलकौर सिंह और चरण कौर) को तुरंत Z+ (जेड प्लस) सुरक्षा श्रेणी प्रदान की जाए। इसी के साथ सुरक्षा को अधिक पुख्ता करने के लिए उनके आवास और काफिले के साथ जैमर (Jammer) की सुविधा देने की भी अपील की गई है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि मूसेवाला की हत्या के बाद से उनका परिवार लगातार गैंगस्टरों के निशाने पर है और उन्हें सुरक्षा कारणों से गंभीर खतरा बना हुआ है। एडवोकेट वासु रंजन शैंडिल्य (जो सुप्रीम कोर्ट और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हैं) ने देश में जनहित और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों पर लगातार आवाज उठाई है।