Chandigarh2 नाबालिगों में विवाद, 17 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या, एक...

2 नाबालिगों में विवाद, 17 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या, एक घंटे में लिया बदला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः सेक्टर-22 में 2 नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश ने जानलेवा रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-34 में कथित तौर पर पिटाई करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने से नाराज 17 वर्षीय नाबालिग ने अपने हम उम्र नैतिक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात रात सेक्टर-22 स्थित सनातन धर्म मंदिर के सामने हुई।

फायरिंग में ऑटो चालक सिकंदर पासवान भी घायल हो गया, जबकि नैतिक के साथ मौजूद उसका दोस्त बाल-बाल बच गया। नैतिक अपने दोस्त के साथ ऑटो में सवार होकर सेक्टर-34 से सेक्टर-22 स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार युवक उनका पीछा करने लगे। घर के पास पहुंचने पर नैतिक को खतरे का अंदेशा हुआ और उसने ऑटो चालक से गाड़ी तेज चलाने के लिए कहा।

पीछा कर रहे नाबालिग ने ऑटो को निशाना बनाते हुए तीन गोलियां चला दीं। फायरिंग के दौरान एक गोली ऑटो चालक सिकंदर पासवान के कंधे को चीरते हुए ऑटो के आगे के शीशे से निकल गई, जबकि दूसरी गोली नैतिक की छाती में लगी। गोली लगते ही नैतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल ऑटो चालक का जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College के सिविल इंजीनियरिंग छात्र को मिला ISTE बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग...

Punjab News: चोर ने पहले जगराते में किया डांस, फिर चुराई एक्टिवा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के शिमलापुरी इलाके में चोरी का एक...

दीवार गिरने से छात्रा की मौत

विरुधुनगर। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में सत्तूर के पास...

सोने-चांदी के दामों में गिरावट, खरीदारों की हुई मौज

नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट का...

Meharchand Polytechnic College के सिविल इंजीनियरिंग छात्र को मिला ISTE बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अनीश ने कॉलेज का नाम रोशन कर दिया है।...

Punjab News: गृहमंत्री Amit Shah को भेजा पत्र, मूसेवाला के परिवार को Z+ सुरक्षा की उठी मांग

मूसेवाला के छोटे भाई को किया जा सकता है टारगेट चंडीगढ़ः पंजाब के भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...

Punjab News: चोर ने पहले जगराते में किया डांस, फिर चुराई एक्टिवा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के शिमलापुरी इलाके में चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शातिर...

दीवार गिरने से छात्रा की मौत

विरुधुनगर। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में सत्तूर के पास मेट्टामलाई में गुरुवार रात भारी बारिश के कारण एक घर...