फाजिल्काः फाजिल्का क्षेत्र के गांव नुकेरिया से एक नशे से जुड़ा मामला सामने आया है, जहां एक युवक की नशे के ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक के पास से एक इंजेक्शन भी बरामद हुआ। वहीं परिजनों ने नशे बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्ऱवाई की मांग की है।
बता दें इससे पहले भी फाजिल्का में नशे की ओवरडोज से मौत के कई मामले सामने आए है, जहां युवक खेतों में, बाथरुम और सार्वजनिक स्थानों पर नशे में धुत्त होकर पड़े मिलते है। लोगों ने पुलिस को नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।
मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरप्रीत कुछ देर पहले ही घर से बाहर गया था। परिवार इस दौरान गुरप्रीत को देखने के लिए पीछे गए तो गुरप्रीत नहर के पास मृत पड़ा मिला, उसके पास ही एक इंजेक्शन भी मिला है।
सरपंच और ग्रामीणों का कहना है कि गांव में खुलेआम नशा बेचा जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मृतक की मां ने बताया कि उसका लड़का कभी-कभी नशे का सेवन करता था जो गांव से ही नशा खरीदता था। जानकारी के अनुसार मृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी थे।

