HomeInternationalइस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 5 की मौत, 2 संदिग्ध गिरफ्तार,...

इस इलाके में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 5 की मौत, 2 संदिग्ध गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बर्लिन: उत्तरी जर्मनी के स्टेड शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस फायरिंग में 5 लोगों की मौत हो गई और 2 संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कई प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कई लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी शहर के केंद्र के दक्षिण में स्थित डैंकर्सस्ट्रासे की एक इमारत में हुई।

पुलिस का कहना है कि जर्मनी में हुई जानलेवा गोलीबारी के बाद अब जनता को कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक शहर के बाहरी इलाके में अभियान जारी था। स्टेड की आबादी करीब 50 हजार है और यह हैम्बर्ग के पश्चिम में स्थित है। पुलिस ने कहा कि वे गोलीबारी की घटना की पृष्ठभूमि और असल में क्या हुआ था, इसका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

जर्मनी में बंदूक से जुड़े कानून अमेरिका की तुलना में ज्यादा सख्त हैं, और वहां बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाएं कम ही होती हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि ऐसी घटनाएं कभी नहीं होतीं। पुलिस द्वारा पकड़े गए दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हमले में मारे गए लोगों की उम्र या अपराधी के संभावित मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, मेडिकल टीम तैनात है और लोगों को वहां से दूर रहने को कहा गया है।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -