एसएएस नगरः एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें तीन बच्चों की मां ने ही अपने बच्चों को रोपड़ नहर में फेंक दिया है। इस घटना में 10 साल के तपिश, 7 साल की तन्वी और 4 साल के नितिन की मौत हो गई। मामला तब और गंभीर हो गया जब बच्चों की मां शकुंतला उर्फ सुमन के ससुराल वालों ने आरोप लगाया कि वह पहले से ही बच्चों को मारना चाहती थी। परिवार वालों ने बताया कि लगभग 10 महीने पहले शकुंतला के पति कमल ने भी आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा था।
ससुराल वालों का आरोप है कि शकुंतला का व्यवहार काफी समय से संदिग्ध था और वह बच्चों को नुकसान पहुंचाने की बातें करती रहती थी। दूसरी ओर, इलाके के लोगों और परिवार के कुछ परिचितों का कहना है कि उन्हें यकीन नहीं होता कि शकुंतला खुद नहर में कूदी होगी। उनका मानना है कि इस मामले की हर पहलू से गहन जांच होनी चाहिए ताकि असली सच्चाई सामने आ सके।
सांस लाल कौर ने कहा कि मैं काम करती हूं, मैं रोटी बनाकर काम पर चली गई थी। जब मैं काम से 2 बजे वापस लौटी तो बच्चे और सुमन घर में नहीं थी। मुझे पड़ोस के बच्चों ने बताया कि सुमन अपने बच्चों के साथ मेला देखने कि लिए गई है। इस दौरान पुलिस का फोन सांस को आया कि आपकी बहू ने तीन बच्चों को लेकर नहर में छंलाग लगा दी है। पीड़़ित परिवार यूपी का रहने वाला है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के असली कारणों के बारे में स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।
इस मामले को लेकर पत्रकारों से बात करते डीएसपी सिटी-1 ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली थी और शुरुआती जांच के बाद बच्चों के शव बरामद करने के लिए पुलिस की एक टीम रोपड़ भेजी गई थी। वहां से दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं और तीसरे की अभी तलाश जारी है।

