मसूरीः मसूरी में एक लड़ाई की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसकी लोग निंदा कर रहे है। जानकारी के अनुसार वीडियो मसूरी के मॉल रोड की है, जहां हरियाणा के 4 पर्यटक लोगों का सिर फोड़ रहे है। वीडियो एक युवक क्रेट लेकर महिला के सिर पर हमला कर देता है, जिससे महिला गिर जाती है और युवक वहीं रुकता नहीं बल्कि अन्य लोगों पर भी क्रेट से हमला करता रहता है। युवक नशे में धुत्त थे।
View this post on Instagram
आपकों बता दें ये लड़ाई गाड़ी लगने से शुरू हुई थी। जिसपर हरियाणा पर्य़टक भड़क गए, जिसके बाद हाथापाई हो गई। मामला 28 जून की रात 10 से 11 बजे के बीच का है। जिस कार से ये लोग आए थे, वह टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस थी।
मसूरी में कन्फेक्शनरी डेयरी चलाने वाले प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पर्यटकों ने करीब 10 मिनट तक स्थानीय लोगों की पिटाई की। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को बुलाया और पुलिस सभी को थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि ये लोग हरियाणा के गुरुग्राम से आए थे।

