लुधियानाः लुधियाना के ताजपुर रोड पर एक बच्चे का बेहरमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां आरोपी को काबू कर लिया गया है। राहगीर ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और आए दिन लूट की वारदात को अंजाम देता है।
उन्होंने आगे बताया कि आरोपी ने बीते दिन बच्चे से 7 हजार रुपए छीने थे। आज उसने फिर आरोपी को वहां से गुजरते देखा, जिस पर वह पैसे वापस देने के लिए कहने लगा। इस दौरान आरोपी ने बच्चे को पैसे देने के बजाए उस पर सुएं से हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी और सुएं को बरामद कर लिया है और आरोपी को थाने ले गई, जहां आगे की जांच शुरू कर दी है।
