MansaPunjab News: परविंदर झोटा का हुआ पोस्टमार्टम, इतने बजे गांव पहुंचेगा शव

Punjab News: परविंदर झोटा का हुआ पोस्टमार्टम, इतने बजे गांव पहुंचेगा शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मानसाः परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई में हो गया। झोटा के पोस्टमार्टम के दौरान शनिवार को पीजीआई चंडीगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पंजाब पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस, सीबीआई की टीम और सीआरपीएफ के जवान भी मौके पर तैनात रहे। पंजाब पुलिस की दो गाड़ियां पोस्टमार्टम के दौरान पीजीआई में मौजूद रहीं। बताया जा रहा है कि सुबह 5 बजे उनका शव मानसा ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं उनके पिता मानसा के एसएसपी के तबादले की मांग पर अड़े हुए हैं।

इससे पहले सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम का प्रयास किया गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। चंडीगढ़ पीजीआई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शव ज्यादा दिनों तक फ्रीजर में रखने के कारण अंदर से पूरी तरह सख्त हो चुका है। शव का अंदरूनी पोस्टमार्टम नहीं हो पा रहा। इसके बाद शव को हीट देकर शव के अंदरूनी हिस्से को थोड़ा ढीला करने के बाद पोस्टमार्टम किया गया। झोटा के परिजनों और समर्थकों के अलावा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी सुबह से शाम तक पीजीआई में डटे रहे।

झोटा के पिता की हालत भी चर्चा का विषय रही। परिजनों के अनुसार, उन्होंने पिछले तीन दिन से खाना नहीं खाया है। झोटा का साला हरप्रीत सिंह सेना में तैनात हैं। पूर्व सैनिक सर्व सांझी कमेटी, पंजाब के अध्यक्ष गुरदीप सिंह टांडा, दर्शन सिंह सहित कमेटी के करीब 30 सदस्य पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई पहुंचे। पांच निहंग भी वहां मौजूद रहे। अरबा खरबा दल के जत्थेदार राजा राज सिंह, दमनजीत सिंह और राजबीर सिंह समेत अन्य लोग भी सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक पीजीआई में मौजूद रहे। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ प्रवक्ता हरजीत सिंह भुल्लर भी झोटा के पोस्टमार्टम के दौरान पीजीआई पहुंचे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: विधायक ने लिया बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जताई चिंता, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा...

Newzealand के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में Virat Kohli ने रचा इतिहास, 7 गेंदों में बनाए 7 रन

खेल: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे...

CID पॉपुलर शो की इस Actress को मिला धोखा, अभी तक है Single

नई दिल्ली। CID टेलीविजन की दुनिया का सबसे पॉपुलर...

Punjab News: AAP नेता ने छोड़ी पार्टी, दिया ये हवाला

होशियारपुरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

कैबिनेट मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, देखें वीडियो

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति को पुलिस...

Punjab News: विधायक ने लिया बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जताई चिंता, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल...

Newzealand के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में Virat Kohli ने रचा इतिहास, 7 गेंदों में बनाए 7 रन

खेल: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 7 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। ये पारी...

CID पॉपुलर शो की इस Actress को मिला धोखा, अभी तक है Single

नई दिल्ली। CID टेलीविजन की दुनिया का सबसे पॉपुलर शो है. इस शो ने कई एक्टर्स को स्टार बनाया...

Punjab News: AAP नेता ने छोड़ी पार्टी, दिया ये हवाला

होशियारपुरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले नेता का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला शुरू...