जालंधर, ENS: महानगर में लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला लद्देवाली में स्नेचिंग का सामने आया है, जहां बुजुर्ग महिला को स्नेचरों ने निशाना बनाया। दरअसल, महिला दुकान से सामान खरीदकर घर वापिस लौट रही थी। इस दौरान स्नेचरों ने रेकी करते हुए महिला के कान से सोने की बालियां झपटकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार वारदात के दौरान महिला ने लुटेरे को रोकने के लिए डस्टबिन भी मारा। लेकिन लुटेरा वारदात को अंजाम देने में कामयाब कामयाब हो गया। इस घटना में महिला घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा महिला के कान पर 6 टांके लगाए गए।
घटना की शिकायत परिवार द्वारा थाना रामामंडी की पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस फरार लुटेरे को पकड़ने के लिए गलियों के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है। सरेआम स्नेचरों द्वारा वारदातों को अंजाम दिए जाने को लेकर लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि चोरी और स्नेचिंग की वारदाते इतनी बढ़ गई है कि अब घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया।
