जालंधर, ENS: महानगर बस स्टैंड के पास स्थित बैंक के बाहर निहंग बाणे में आए 2 युवक बुलेट बाइक चोरी करके फरार होने के मामले में ACP सेंट्रल राजेश ठाकुर का बयान सामने आया है। जहां ACP ठाकुर ने बताया कि 16 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो युवक एक ‘बुलेट’ मोटरसाइकिल चुराते हुए दिखाई दे रहे थे। इस घटना के संबंध में जालंधर के नवी बारादरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल जांच चल रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस घटना स्थल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है। इसके अलावा, तकनीकी संसाधनों का उपयोग करके संदिग्धों की पहचान करने और मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ACP ने भरोसा दिलाया कि मोटरसाइकिल चोरी करने वालों की जल्द ही पहचान कर ली जाएगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये था पूरा मामला
बस स्टैंड के पास स्थित बैंक के बाहर चोरी का सामने आया है। जहां निहंग बाणे में आए 2 युवक बुलेट बाइक चोरी करके फरार हो गए। घटना की वारदात बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। कैमरों में दिखाई दे रहा है कि निहंग बाणे में आए दो युवक पहले बुलेट बाइक के पास घूम रहे थे।
पहले उन्होंने बाइक के पास रैकी की, दिखा कि बुलेट पर चाबी लगी देखी तो वह फोन पर बात करने का बहाना लगाने लगा, इसके बाद मौका मिलते ही बाइक चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित यक्श निवासी जालंधर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल नं. PB08-FM-6630, रंग काला पर सवार हो कर बस स्टैंड के पास स्थित कोटक महिंद्रा बैंक गया था। तभी बैंक के सामने बाइक खड़ी कर अंदर चला गया। लेकिन बाइक में चाबी लगी रह गई। जब वह वापिस आया और देखा तो बाइक वहां से गायब था।
पीड़ित के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। पीड़ित ने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर अंदर चला गयाथा, लेकिन चाबी बाइक में ही रह गई थी। इसके बाद जब वह दोपहर करीब 1:15 बजे वापस लौटा, तो उसने देखा कि उसकी बुलेट मोटरसाइकिल वहां से गायब थी।
पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की और लोगों से पूछताछ की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित के अनुसार, चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल के अंदर ही उसके जरूरी कागजात भी रखे हुए थे। पीड़ित ने थाना बारादरी पुलिस को चोरी की सूचना दे दी है।
