AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: Amit Shah के दौरे पर Pargat Singh का पलटवार, 13...

Jalandhar News: Amit Shah के दौरे पर Pargat Singh का पलटवार, 13 सालों से BJP छोड़ रही झुमले, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: मानसा में परिवंदर सिंह झोटा के मर्डर केस को लेकर परिवार द्वारा लगातार धरना लगाया हुआ है। वहीं इस केस को लेकर केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह बीते दिन मानसा में परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे। वहीं परिवार ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी। ऐसे में देर रात सीबीआई की टीम मानसा पहुंची और परिवार के बयानों पर सीबीआई टीम द्वारा एफआईआर दर्ज की गई। वहीं इस मामले को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह ने अमित शाह के दौरे पर पलटवार किया। परगट सिंह ने कहा कि 13 सालों से भाजपा सरकार को कुछ समझ नहीं आ रही।

उन्होंने कहा कि परिवार की सीबीआई जांच की मांग थी और वह इसे गलत नहीं कहते। परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर कहा कि 13 सालों से भाजपा आश्वासन देकर झूमले छोड़ रही है। इसके बारे में जनता को पता ही है। वहीं नशे को लेकर केंद्रिय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे पर परगट सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को 13 सालों से भाजपा संतुष्ट नहीं थी। उन्होंने कहा कि 30 साल से भाजपा की गुजरात में सरकार है और वहां पर नशा अभी तक कंट्रोल नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि मेडिकल नशा गुजरात और महाराष्ट्र से आता है। पगरट सिंह ने कहा कि भाजपा पंजाब के विरोध में खड़ी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि किसानों या मजदूरों की बात हो, हर जगह भाजपा पंजाब का नुकसान कर रही है। परगट सिंह ने कहाकि भाजपा बहुत कुछ कहती है। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 लाख रुपए लोगों के खाते में डालने के लिए कहा था, क्या भाजपा बताएं कि लोगों के खाते में पैसे चले गए। वहीं किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन पैसे दोगुनों की जगह 700 किसान शहीद हो गए। परगट सिंह ने कहा कि जो पीएम मोदी कहते है, उसके विपरीत समझना चाहिए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव...

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां, इस हादसे...

Punjab News: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महिला आयोग ने SAD नेता मलूका को किया तलब, देखेें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका महिलाओं पर आपत्तिजनक...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को मंदिर मार्ग स्थित...

Haryana News: अवैध कब्जे मामले में मंत्री पंवार सख्त, जेई और एमई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में...