AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: थाने से कुछ दूरी पर हुआ हादसा, ट्रक की चपेट...

Jalandhar News: थाने से कुछ दूरी पर हुआ हादसा, ट्रक की चपेट मे आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में फोकल प्वाइंट थाने से कुछ दूरी पर सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रक की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतक की पहचान 4 वर्षीय रोशनी के रूप में हुई है। जिसके बाद ट्रक चालक ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना थाने से कुछ दूरी पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने कहा कि ढाई बजे यह घटना हुई।

घटना के दौरान बहन के साथ बच्ची पैदल जा रही थी। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों द्वारा शोर भी मचाया गया, लेकिन पहले ट्रक चालक को सुनाई नहीं दिया। जिसके बाद सुनाई देने पर ट्रक चालक वापिस आ गया और देखा कि बच्ची की मौत हो गई। वहीं बच्ची की मौत को लेकर परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल हो गया। पुलिस द्वारा एबुलेंस बुलाकर शव को सड़क से उठवाया जा रहा है। परिवार द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई गई है। इस हादसे को लेकर आस-पास के लोग भी हैरान रह गए। लोगों ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।

वहीं थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि बहन के साथ बच्ची सड़क से पैदल गुजर रही थी। इस दौरान ट्रक जैसे ही मोड़ काटने लगा और उसे बच्ची दिखाई नहीं दी। इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रोशनी के पिता पिंकू मौके पर पहुंच गए। वहीं ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि रोशनी प्रवासी थी और परिवार ट्रांसपोर्ट नगर में रहता है। परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई की जा रही है। वहीं शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया जा रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव...

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां, इस हादसे...

Punjab News: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महिला आयोग ने SAD नेता मलूका को किया तलब, देखेें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका महिलाओं पर आपत्तिजनक...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को मंदिर मार्ग स्थित...

Haryana News: अवैध कब्जे मामले में मंत्री पंवार सख्त, जेई और एमई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में...