Haryana Govtराखीगढ़ी की विरासत हमारी ऐतिहासिक पहचान, इसे सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी -...

राखीगढ़ी की विरासत हमारी ऐतिहासिक पहचान, इसे सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी – Krishan Lal Panwar

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि राखीगढ़ी की ऐतिहासिक धरती हमारी प्राचीन सभ्यता, ज्ञान, कौशल और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। यहां मिले पुरातात्विक अवशेष हजारों वर्ष पुराने मानव जीवन और विकसित नगरीय व्यवस्था की जानकारी देते हैं। इस धरोहर का संरक्षण करना और इसके ऐतिहासिक महत्व को देश-दुनिया तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।

कृष्ण लाल पंवार शनिवार को हांसी जिला के गांव राखीगढ़ी में आयोजित “अंतरराष्ट्रीय राखीगढ़ी महोत्सव” के अंतर्गत आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देश भर से आए तथा विदेश से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े इतिहासकारों, पुरातत्वविदों, शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विशेषज्ञों को अपने शोध और अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। इससे राखीगढ़ी की ऐतिहासिक महत्ता को व्यापक स्तर पर समझने और प्रचारित करने में मदद मिलती है।

कृष्ण लाल पवार ने आगे कहा कि हरियाणा की पहचान कृषि, खेल और देश की सेवा में जवानों के योगदान के साथ-साथ इसकी समृद्ध लोक संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों से भी है। प्रदेश की रागनियां, लोकगीत, पारंपरिक खानपान और ग्रामीण जीवन हमारी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को दर्शाते हैं। राखीगढ़ी इस विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने...

महाविद्यालय वंगाणा सेमिनार में भारतीय राजव्यवस्था पर हुई चर्चा

ऊना: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम भुजिया भंडार तक लागू था प्रतिबंध ऊना: ऊना शहर में यातायात...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक अज्ञात युवक बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक के...

ऊना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए 10.10 लाख रुपये

10.46 लाख रुपये की हुई थी धोखाधड़ी, साइबर सेल ने बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर राशि करवाई...