जालंधर, ENS: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चैंपियनशिप 27 अक्टूबर से जालंधर में अंतरराष्ट्रीय हॉकी लेकर आएगी। वहीं आज बांग्लादेश की टीम स्टेडियम में पहुंची। जहां बांग्लादेश के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान खिलाड़ी भी भांगड़ा डालकर लुत्फ उठाते हुए दिखाई दिए। मामले की जानकारी देते हुए बांग्लादेश के कप्तान अर्शउफ उल ने कहा कि 27 अक्टूबर को मैच की शुरूआत होगी।
इस दौरान उन्होंने पंजाब दौरे की तारीफ की। कप्तान ने कहा कि मैदान काफी अच्छा है और बांग्लादेश की तरह मैदान है। पंजाब की धरती पर पहुंचने को लेकर कहा कि लोगों द्वारा उनकी टीम का बढ़िया स्वागत किया गया। वहीं पंजाबी खाने पर कप्तान ने जमकर तारीफ की। इस दौरान एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप को लेकर कहा कि यह बड़ा टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही है। इस टूर्नामेंट में सबसे मजबूत टीम भारत की है।
ऐसे में उनकी टीम की कोशिश भी रहेंगी कि वह टूर्नामेंट में बढ़िया प्रदर्शन करें। बता दें कि जापान की टीम बीते दिन पहुंची है। ऐसे में धीरे-धीरे सभी टीमें स्टेडियम में पहुंच रही है और अभ्यास सत्र शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा स्टेडियम को अलग रूप दिया गया। ऐसे में एक बार फिर से नया स्टेडियम बनकर तैयार हो गया है। वहीं आजादी के बाद यह पहली चैंपियनशिप होने जा रही है। इस चैंपियनिशप में 6 टॉप टीमें हिस्सा लेने जा रही, लेकिन दुर्भाग्य से पाकिस्तान टीम भारत नहीं आ रही है। ऐसे में पाकिस्तान की जगह बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट का हिस्सा है और आज बांग्लादेश की टीम स्टेडियम में पहुंच गई है।