Unaनेशनल हैमर बॉल चैंपियनशिप में हिमाचली लड़कों ने महाराष्ट्र को हराया

नेशनल हैमर बॉल चैंपियनशिप में हिमाचली लड़कों ने महाराष्ट्र को हराया

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बंगाणा के डूमखर के क्रिकेट मैदान में देशभर के 15 राज्यों की टीमें ले रही हैं भाग

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल स्थित डुमखर मैदान में  चल रही सीनियर नेशनल हैमर बॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन कुटलैहड़ के वरिष्ठ समाजसेवी एवं राज्य कांग्रेस सचिव देसराज मोदगिल ने मुख्यातिथि शिरकत की। समाजसेवी देसराज मोदगिल ने युवाओं के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे की लत से बचाना एक बड़ी सामाजिक चुनौती बन गई है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में यदि कोई प्रभावी, सकारात्मक और स्थायी समाधान है, तो वह है खेलों को बढ़ावा देना।

उन्होंने  कहा कि खेल न केवल युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास जैसे जीवन मूल्यों का भी विकास करते हैं। वहीं प्रतियोगिता के तीसरे दिन सीनियर लड़कों का पहला मैच उत्तराखंड और पंजाब के बीच में हुआ। जिसमें उत्तराखंड ने पंजाब को 24 रनों से मात दी, दूसरा मैच उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मध्य हुआ, जिसमें  उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को हराया, तीसरा मैच हिमाचल और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों के मध्य हुआ, जिसमें महाराष्ट्र ने हिमाचल को हराया।

इस चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न राज्यों से महिला और पुरुष टीमें भाग ले रही हैं, जो खेल के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाता है। इस आयोजन को सफल बनाने में हैमर बॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, हिमाचल हैमर बॉल समिति और स्थानीय प्रशासन की विशेष भूमिका रह रही है। आयोजकों ने बताया कि जिला प्रशासन और खेल विभाग के सहयोग से यह आयोजन सुचारु रूप से चल रहा है। खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों की भारी मौजूदगी इस खेल के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करती है। समारोह के दौरान कई गणमान्य  जिनमें राष्ट्रीय सचिव मनीष श्रीवास्तव, टेक्निकल बोर्ड के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव,  जगदीश सहोता, महासचिव विजयपाल, रागिनी, नरेश कुमार, सुमित समेत अन्य प्रमुख मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

गजब मामला, बाइक की टक्कर के बाद पुलिस की गाड़ी से शराब लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल

सीतामढ़ी: जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के ससौला स्वास्थ्य...

Punjab News: इस दिन होगी आप पार्टी की बड़ी रैली, बजेंगा चुनावी बिगुल, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी के अमृतसर जिला नेतृत्व द्वारा...

अस्पताल में एक साथ पहुंची 10 बॉडी, मोर्चरी के फ्रिज हुए Full, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर के लिए रविवार का दिन दुखद रहा।...

Punjab News: दूध के दामों में बढ़ौतरी पर छिड़ा विवाद, डेयरी किसानों ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब में दूध के दाम और नई ब्रीडिंग पॉलिसी को लेकर डेयरी किसानों और प्रशासन के बीच टकराव...

गजब मामला, बाइक की टक्कर के बाद पुलिस की गाड़ी से शराब लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल

सीतामढ़ी: जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के ससौला स्वास्थ्य केंद्र के सामने डायल 112 की पुलिस गाड़ी से शराब...

Punjab News: इस दिन होगी आप पार्टी की बड़ी रैली, बजेंगा चुनावी बिगुल, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी के अमृतसर जिला नेतृत्व द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान...

अस्पताल में एक साथ पहुंची 10 बॉडी, मोर्चरी के फ्रिज हुए Full, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर के लिए रविवार का दिन दुखद रहा। क्योंकि कई हादसों के शिकार हुए तौ कई बीमारियों से...