JalandharJalandhar News: कैबिनेट मंत्री का ऐलान, स्थापना दिवस समारोह से चुनावी बिगुल...

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री का ऐलान, स्थापना दिवस समारोह से चुनावी बिगुल फूंकेगी AAP, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी की ओर से सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत और जिला प्रधान अमृतपाल सिंह मौजूद रहे। इस दौरान मोहिंदर भगत ने पार्टी के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को मोगा में होने वाले समारोह को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के साथ ही पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी चुनावी बिगुल फूंकेगी। आप अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों के बीच जाएगी। मोहिंदर भगत ने कहा कि 26 नवंबर 2012 को आम आदमी पार्टी की स्थापना एक नई राजनीतिक सोच के साथ हुई थी।

पार्टी ने पारंपरिक राजनीति से अलग हटकर जनता के हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। उन्होंने दावा किया कि महज 14 वर्षों में आप ने दो राज्यों में अपनी सरकार बनाई और दिल्ली में तीन बार सत्ता हासिल की। पंजाब में भी सरकार ने लोगों के टैक्स से प्राप्त धन को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर खर्च किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने से करीब 90 प्रतिशत परिवारों को राहत मिली है। पहले लोगों को हर महीने बिजली के बिल की चिंता रहती थी, लेकिन इस योजना से आम परिवारों पर आर्थिक बोझ कम हुआ है।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए भगत ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या पिछली सरकारों की देन है। उन्होंने कहा कि आज वही राजनीतिक दल नशा खत्म करने की बातें कर रहे हैं, जिनके कार्यकाल में यह समस्या बढ़ी। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को उन्होंने प्रभावी पहल बताया। उनके अनुसार, अभियान के तहत वार्ड और जिला स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। नशा तस्करी में संलिप्त हजारों लोगों को जेल भेजा गया है, जबकि नशे की गिरफ्त में आए लोगों का नशा मुक्ति केंद्रों में उपचार करवाया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नशे से युवाओं को बचाने का सबसे प्रभावी तरीका उन्हें खेलों से जोड़ना है। इसी उद्देश्य से पंजाब सरकार ने खेल सुविधाओं के विकास के लिए 1800 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इसके तहत गांवों में खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं। स्कूलों को खेल सामग्री उपलब्ध करवाने के साथ जिम स्थापित किए जा रहे हैं और खेल क्लबों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से जुड़ने वाले युवा नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार सभी धर्मों का सम्मान करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी शताब्दी समारोह और श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व के आयोजनों का उल्लेख किया।

उन्होंने बताया कि प्रकाश पर्व से जुड़े कार्यों और विकास परियोजनाओं के लिए करीब 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भगत ने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भगवंत सिंह मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों ने अभी तक अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है, जबकि आप अपने कामकाज के आधार पर जनता के बीच जाने के लिए तैयार है। अंत में उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे सरकार के विकास और जनकल्याण के प्रयासों में सहयोग करें, ताकि अधूरे कार्यों को भी आने वाले समय में पूरा किया जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

अस्पताल में एक साथ पहुंची 10 बॉडी, मोर्चरी के फ्रिज हुए Full, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर के लिए रविवार का दिन दुखद रहा।...

शादी पर गया परिवार, घर से 14.5 लाख के गहने और 50 हजार की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

कानपुर: बर्रा-2 में शादी समारोह में शामिल होने गई...

Punjab News: अस्पताल से चकमा देकर हवालाती फरार, सुरक्षा गार्ड सस्पेंड

फरीदकोटः गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में...

Punjab News: BJP ने मनोरंजन कालिया सहित इन नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा...

अस्पताल में एक साथ पहुंची 10 बॉडी, मोर्चरी के फ्रिज हुए Full, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर के लिए रविवार का दिन दुखद रहा। क्योंकि कई हादसों के शिकार हुए तौ कई बीमारियों से...

शादी पर गया परिवार, घर से 14.5 लाख के गहने और 50 हजार की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

कानपुर: बर्रा-2 में शादी समारोह में शामिल होने गई महिला के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 15...

गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी की उम्रकैद की सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे...

Punjab News: अस्पताल से चकमा देकर हवालाती फरार, सुरक्षा गार्ड सस्पेंड

फरीदकोटः गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन केंद्रीय मॉडर्न जेल का एक हवालाती सुरक्षा गार्ड को...