LudhianaPunjab News: दूध के दामों में बढ़ौतरी पर छिड़ा विवाद, डेयरी किसानों...

Punjab News: दूध के दामों में बढ़ौतरी पर छिड़ा विवाद, डेयरी किसानों ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब में दूध के दाम और नई ब्रीडिंग पॉलिसी को लेकर डेयरी किसानों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। सोमवार को प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन (PDFA) के नेता लुधियाना डीसी ऑफिस पहुंचे, जहां ज्ञापन सौंपकर सीधा अल्टीमेटम दे दिया। किसानों ने साफ कर दिया है कि अगर 5 दिसंबर तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे बड़े संघर्ष के लिए मजबूर होंगे। PDFA के प्रधान दलजीत सिंह गिल की ओर से जारी ज्ञापन में दूध इकट्ठा करने वाली प्राइवेट कंपनियों और मिल्कफेड की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल उठाए गए हैं।

किसानों का आरोप है कि इन कंपनियों और मिल्कफेड ने बाजार में दूध के बिक्री रेट में 4 से 6 रुपए प्रति किलो तक का इजाफा कर दिया लेकिन इस बढ़ोतरी का एक भी पैसा डेयरी किसानों को नहीं दिया गया। एसोसिएशन ने मांग की है कि दूध के रेट में जो भी बढ़ोतरी हुई है उसका सीधा और पूरा फायदा दूध उत्पादक किसानों की जेब में जाना चाहिए। एसोसिएशन का कहना है कि पंजाब में पशुपालन और डेयरी का कारोबार करने वाले किसान इस वक्त बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

पशुओं की खुराक, फीड, मक्का, सोयाबीन, सरसों की खल, तूड़ी और दवाइयों के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। इससे दूध पैदा करने का खर्च काफी बढ़ गया है लेकिन किसानों को उनकी मेहनत और लागत के हिसाब से सही भाव नहीं मिल रहा। किसानों ने प्रशासन की ब्रीडिंग पॉलिसी को लेकर ज्ञापन में कहा गया है कि इस पॉलिसी के कारण डेयरी किसानों और आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन वर्करों के काम में भारी रुकावटें आ रही हैं। इससे गायों और भैंसों की नस्ल सुधार प्रक्रिया पर बुरा असर पड़ रहा है और डेयरी धंधे को बड़ा नुकसान हो रहा है।

किसानों का आरोप है कि पॉलिसी में AI के लिए मैनपावर, सीमन स्टोर करने के कड़े नियम, अतिरिक्त खर्च, बेवजह की कागजी कार्रवाई और एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी पर लगाई गई पाबंदियों ने डेयरी के काम को और ज्यादा मुश्किल व महंगा बना दिया है। दूध के खरीद रेट में कम से कम 4 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की जाए। पंजाब की नई ब्रीडिंग पॉलिसी को तुरंत रद्द किया जाए। एसोसिएशन ने साफ चेतावनी दी है कि अगर तय तारीख तक प्रशासन ने उनकी बात नहीं मानी तो 5 दिसंबर के बाद डेयरी किसानों के हकों के लिए अगला संघर्ष छेड़ दिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

ट्रक से डीसीएम की टक्कर में कैबिन में फंसा चालक, मौत, देखें वीडियो

कन्नौज: लखनऊ की तरह जा रही डीसीएम की ट्रक...

गजब मामला, बाइक की टक्कर के बाद पुलिस की गाड़ी से शराब लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल

सीतामढ़ी: जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के ससौला स्वास्थ्य...

Punjab News: इस दिन होगी आप पार्टी की बड़ी रैली, बजेंगा चुनावी बिगुल, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी के अमृतसर जिला नेतृत्व द्वारा...

अस्पताल में एक साथ पहुंची 10 बॉडी, मोर्चरी के फ्रिज हुए Full, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर के लिए रविवार का दिन दुखद रहा।...

ट्रक से डीसीएम की टक्कर में कैबिन में फंसा चालक, मौत, देखें वीडियो

कन्नौज: लखनऊ की तरह जा रही डीसीएम की ट्रक से टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार डीसीएम गाड़ी...

गजब मामला, बाइक की टक्कर के बाद पुलिस की गाड़ी से शराब लूटने की मची होड़, वीडियो वायरल

सीतामढ़ी: जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के ससौला स्वास्थ्य केंद्र के सामने डायल 112 की पुलिस गाड़ी से शराब...

Punjab News: इस दिन होगी आप पार्टी की बड़ी रैली, बजेंगा चुनावी बिगुल, देखें वीडियो

अमृतसरः आम आदमी पार्टी के अमृतसर जिला नेतृत्व द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान...

अस्पताल में एक साथ पहुंची 10 बॉडी, मोर्चरी के फ्रिज हुए Full, देखें वीडियो

पंचकूलाः शहर के लिए रविवार का दिन दुखद रहा। क्योंकि कई हादसों के शिकार हुए तौ कई बीमारियों से...