NationalPM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का किया ग्रैंड वेलकम,...

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का किया ग्रैंड वेलकम, आध्यात्मिक रिश्तों की दिखी झलक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रिश्तों की खूबसूरत झलक देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को उपहार स्वरूप त्रिवेणी का पवित्र जल भेंट किया, तो वहीं नेपाल के पीएम ने उन्हें रुद्राक्ष की माला और पशुपतिनाथ मंदिर का प्रसाद भेंट किया।

हैदराबाद हाउस में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल बैठक का आयोजन किया गया। वार्ता से पहले दोनों नेताओं के बीच उपहारों के इस आदान-प्रदान ने दोनों देशों के गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव को एक बार फिर उजागर कर दिया। भारत दौरे के दूसरे और अंतिम दिन नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें गले लगाया फिर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया। इसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे। इस दौरान पुष्प अर्पित कर बापू को श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद वह सीधे हैदराबाद हाउस पहुंचे। दोनों पक्ष दीर्घकालिक द्विपक्षीय लक्ष्यों और ठोस उद्देश्यों को तय करने के लिए समृद्ध नेपाल, समुन्नत भारत शीर्षक से एक संयुक्त विजन दस्तावेज भी जारी कर सकते हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों द्वारा कनेक्टिविटी और ऊर्जा सहयोग से जुड़ी कई पूरी हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन करने और नई परियोजनाओं की आधारशिला रखने की उम्मीद है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत मुख्य रूप से व्यापार, परिवहन, निवेश, ऊर्जा, कनेक्टिविटी नेटवर्क और बुनियादी ढांचे के विकास में आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित होगी। बैठक के बाद दोनों नेता अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगे। अयोध्या से जनकपुरधाम तक चलने वाली यह ट्रेन 604 किलोमीटर का सफर तय करेगी। ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज में अयोध्या धाम, गोरखपुर, बस्ती, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, मधुबनी और जयनगर शामिल हैं।

यह ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलेगी। जनकपुरधाम से हर शनिवार और अयोध्या कैंट से हर सोमवार को रवाना होगी। इससे भारत में भगवान राम की जन्मभूमि और नेपाल में माता सीता की जन्मभूमि के बीच सीधा रेल संपर्क बनेगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अमनदीप कौर के बाद एक और MLA को ED का समन

मोगाः विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के आवास पर...

दलाई लामा के उत्तराधिकारी पर अमेरिका की नई रणनीति, चीन के प्रभाव को रोकने के लिए भारत से बढ़ाएगा सहयोग

वॉशिंगटनः तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा के उत्तराधिकारी के...

Punjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर आज होगी अहम बैठक

अमृतसरः ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन)...

Punjab News: पूर्व MLA की कांग्रेस में हुई वापसी, रद किया निलंबन

पटियालाः पंजाब कांग्रेस ने पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर...

Punjab News: अमनदीप कौर के बाद एक और MLA को ED का समन

मोगाः विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की दबिश के बाद अब एक ओर...

दलाई लामा के उत्तराधिकारी पर अमेरिका की नई रणनीति, चीन के प्रभाव को रोकने के लिए भारत से बढ़ाएगा सहयोग

वॉशिंगटनः तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा के उत्तराधिकारी के चयन को लेकर अमेरिका ने भारत के साथ सहयोग बढ़ाने...

Punjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर आज होगी अहम बैठक

अमृतसरः ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ को लेकर आज फिर से अहम बैठक होने...

Punjab News: पूर्व MLA की कांग्रेस में हुई वापसी, रद किया निलंबन

पटियालाः पंजाब कांग्रेस ने पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर की पार्टी में वापसी हो गई है। पार्टी ने पूर्व...