Unaसीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

सीएम सुक्खू की पहल से प्राकृतिक खेती को मिला बाजार का भरोसा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना में 50 किसानों से खरीदी 150.8 क्विंटल मक्की

ऊना: खेती में मेहनत का पूरा फल तभी मिलता है, जब किसान को उसकी उपज का उचित दाम भी मिले। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के लिए अब यह भरोसा मजबूत हो रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की 50 रुपये प्रति किलो के भाव से खरीद रही है। ऊना जिले में इस सीजन अब तक 50 किसानों से 150.8 क्विंटल मक्की की खरीद की जा चुकी है।

जिला के लोअर बढेड़ा गांव के किसान रघुवीर सिंह पिछले 13 वर्षों से 12 कनाल भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने छह क्विंटल मक्की सरकारी खरीद केंद्र पर 50 रुपये प्रति किलो के भाव से बेची है। उनका कहना है कि प्राकृतिक खेती से तैयार उपज का बेहतर मूल्य मिलने से किसानों को इस पद्धति को अपनाने का प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया।

सरकारी खरीद से उपज बेचने का मिला भरोसेमंद माध्यम

जिले में रामपुर और टकारला अनाज मंडियों के माध्यम से प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की की खरीद की जा रही है। कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के तहत हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के सहयोग से यह व्यवस्था की गई है। किसानों को उपज बेचने पर रसीद दी जा रही है और भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।

सलोह गांव के किसान अशोक कुमार ने भी चार क्विंटल मक्की 50 रुपये प्रति किलो के भाव से बेची है। सरकारी खरीद की इस व्यवस्था से किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने के साथ उसे बेचने का भरोसेमंद माध्यम भी उपलब्ध हुआ है।

ऊना में 10,608 किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े

ऊना जिले में इस समय 10,608 किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। जिले में करीब 1,460 हेक्टेयर भूमि पर इस पद्धति से खेती की जा रही है। अनेक किसान अपने परिवार की जरूरत के लिए गेहूं, मक्की और हल्दी जैसी फसलें उगा रहे हैं। इसके अलावा बची हुई उपज बेचने के इच्छुक किसानों को आत्मा परियोजना के माध्यम से सरकारी खरीद व्यवस्था से जोड़ा जा रहा है।

उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्राकृतिक खेती पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ मिट्टी की गुणवत्ता और उर्वरता बनाए रखने में भी मददगार है। इसमें खेती की लागत कम होने से किसानों की आमदनी बढ़ाने की संभावनाएं भी बनती हैं।

आत्मा परियोजना की परियोजना निदेशक प्यारो देवी ने बताया कि प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की के लिए 50 रुपये प्रति किलो समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। रामपुर और टकारला मंडियों में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों को उपज बेचने पर रसीद दी जाती है और भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जाता है।

MSP में बढ़ोतरी से प्राकृतिक खेती को मिला प्रोत्साहन

प्राकृतिक मक्की की 50 रुपये प्रति किलो की दर से सरकारी खरीद के साथ ही प्रदेश सरकार ने अन्य प्राकृतिक फसलों के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की है। प्राकृतिक गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 60 से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति किलो और मक्की का 40 से बढ़ाकर 50 रुपये प्रति किलो किया गया है। इसी तरह पांगी घाटी के जौ का समर्थन मूल्य 60 से बढ़ाकर 80 रुपये और प्राकृतिक हल्दी का 90 से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलो किया गया है। इसके अलावा पहली बार प्राकृतिक अदरक को भी समर्थन मूल्य के दायरे में लाते हुए 30 रुपये प्रति किलो का मूल्य निर्धारित किया गया है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर...

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से जरुरी आधार है – CM Sukhu

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति...

CM Saini ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: सड़कों पर खड़ी गाड़ियां बन रही हैं मौत का सबब, दो युवकों की मौत- देखें वीडियो

पटियालाः सर्दियां आते ही सड़क हादसों की खबरें बढ़...

हिमचंडीगढ़ टाउनशिप के विरोध में एकजुट हुए 13-14 पंचायतों के किसान

8 हजार बीघा से अधिक जमीन की अधिसूचना पर जताया रोष बद्दी,सचिन बैंसल: सरकार की प्रस्तावित हिमचंडीगढ़ टाउनशिप परियोजना को...

Haryana News: चलती क्रेटा कार में बनी आग का गोला, युवक की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

मां से कहा था- 10 मिनट में घर आ रहा हूं, इससे पहले हो गया हादसा पंचकूलाः शहर में शनिवार...

शिक्षा प्रदेश के विकास और आत्मनिर्भरता में शिक्षा सब से जरुरी आधार है – CM Sukhu

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.एस. संधावालिया ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के...

CM Saini ने कालांवाली में यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प हरियाणा की युवा शक्ति को...