Nationalशादी पर गया परिवार, घर से 14.5 लाख के गहने और 50...

शादी पर गया परिवार, घर से 14.5 लाख के गहने और 50 हजार की नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुर: बर्रा-2 में शादी समारोह में शामिल होने गई महिला के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 15 लाख रुपए का माल चोरी कर लिया। चोर सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपए कैश ले गए। महिला 21 नवंबर की दोपहर बेटी के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने बिल्हौर गई थी। घर पर ताला लगा था। सुबह दुकान पर सामान लेने पहुंचे ग्राहक ने मेनगेट खुला देखकर पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद चोरी का पता चला। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो युवक ताला तोड़कर घर में घुसते दिखे।

महिला ने फुटेज में एक आरोपी की पहचान ऑटो ड्राइवर के रूप में की, जो उन्हें घर से रावतपुर स्टेशन छोड़ने गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बर्रा-2 के रहने वाली रचना कुशवाहा घर में किराने की दुकान चलाती हैं। पति रामबाबू की मौत के बाद वह बेटे रंजीत (19) और बेटी मुस्कान (17) के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को बिल्हौर के रहने वाले रिश्तेदार के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए दोपहर करीब 2:30 बजे बेटी के साथ घर से निकली थीं। बेटा पड़ोस में रहने वाले जेठ श्यामबाबू के घर रुका था।

रावतपुर स्टेशन जाने के लिए उन्होंने ऑटो बुक किया था। रास्ते में वह बेटी से घर बंद होने को लेकर चिंता जाहिर कर रही थीं। आरोप है कि ऑटो ड्राइवर उनकी बातें ध्यान से सुन रहा था। देर रात करीब 3 बजे स्कूटी सवार दो युवक घर के पास पहुंचे। करीब एक घंटे तक रेकी करने के बाद मेनगेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने की चेन, 3 जोड़ी पायल, 2 जोड़ी झाले, झुमकी, हार और नाक की कील समेत करीब 14.50 लाख रुपए के जेवर चोरी कर लिए। इसके अलावा 50 हजार रुपए कैश भी पार कर दिया। सुबह करीब 7:30 बजे एक ग्राहक रचना की दुकान पर सामान लेने पहुंचा। उसने घर का मेनगेट खुला देखकर पड़ोसियों को जानकारी दी।

पड़ोसियों से सूचना मिलने पर रचना का बेटा रंजीत आनन-फानन में घर पहुंचा। अंदर अलमारी और लॉकर टूटे देखकर उसने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में दो युवक मेनगेट का ताला तोड़कर घर में घुसते दिखाई दिए। रचना ने फुटेज में कैद एक युवक की पहचान ऑटो ड्राइवर के रूप में की।

उनका कहना है कि यही युवक उन्हें घर से रावतपुर स्टेशन तक छोड़ने गया था। रास्ते में घर बंद होने को लेकर बेटी से की गई बातचीत ऑटो ड्राइवर ने सुन ली थी। थाना प्रभारी क्षितिज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अस्पताल से चकमा देकर हवालाती फरार, सुरक्षा गार्ड सस्पेंड

फरीदकोटः गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में...

Punjab News: BJP ने मनोरंजन कालिया सहित इन नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा...

Punjab News: SHO के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश जारी

लुधियाना: मॉडल टाउन थाने की एसएचओ इंस्पेक्टर गुरशिंदर कौर...

Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री का ऐलान, स्थापना दिवस समारोह से चुनावी बिगुल फूंकेगी AAP, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी की ओर से सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें कैबिनेट मंत्री महिंदर...

गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी की उम्रकैद की सजा निलंबित, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे...

Punjab News: अस्पताल से चकमा देकर हवालाती फरार, सुरक्षा गार्ड सस्पेंड

फरीदकोटः गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन केंद्रीय मॉडर्न जेल का एक हवालाती सुरक्षा गार्ड को...

Punjab News: BJP ने मनोरंजन कालिया सहित इन नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने भी कमर कस ली है।...