PanchkulaHaryana News: पुलिस ने 48 घंटे के अंदर दबोचे 3 शातिर चोर

Haryana News: पुलिस ने 48 घंटे के अंदर दबोचे 3 शातिर चोर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

3.50 लाख की कीमत के गहने, स्कूटी व अन्य सामान बरामद कर भेजा जेल

पंचकूलाः शहर में चोरी और स्नैचिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन द्वारा शुरु किए गए ऑपरेशन हंटडाउन के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच-03 की टीम ने पिंजौर क्षेत्र में झुग्गी से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और गैस सिलेंडर चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को वारदात के 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3.50 लाख रुपये कीमत के चोरीशुदा आभूषण, स्कूटी व गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान बरामद किया है।

एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार पिंजौर निवासी शिकायतकर्ता ने पुलिस चौकी अमरावती में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह सूरजपुर में कबाड़ का काम करता है, 22 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी के साथ दुकान पर गया हुआ था। जब वे वापस लौटे तो झुग्गी में सामान बिखरा पड़ा था और सोना-चांदी के गहने और करीब 6,000 रुपये नकद गायब मिले। इसके अलावा झुग्गी में रखा एक सिलेंडर भी चोरी हो गया था।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार शिकायत के आधार पर थाना पिंजौर में 24 अक्टूबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच-03 की टीम ने इन्चार्ज राजेश की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर 26 अक्टूबर को मनीष कुमार उर्फ मोंटू निवासी सूरजपुर, पंचकूला, अक्षय कायत उर्फ सिद्धू निवासी जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश तथा बलबीर सिंह उर्फ हंटर निवासी जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सोना-चांदी के गहने और भारत गैस कंपनी का एक सिलेंडर बरामद किया। इसके अलावा पुलिस ने एक एक्टिवा भी बरामद की है, जिसे दूसरे मामले से संबंधित होने के कारण कब्जे में लिया गया है। जांच के दौरान बरामद सामान की कुल कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई गई है। तीनों आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा तबादला

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने विभागों...

हरियाणा दिवस से मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा चिरायु स्वास्थ्य बीमा का लाभ

चंडीगढ़: स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक किफायती और सुलभ बनाने...

राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे एशियाई खेलों के पदक विजेता

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों की खेल...

Punjab News: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

आरोपी से 3 कार और 1 बाइक बरामद चंडीगढ़ः वाहन...

हरियाणा में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा तबादला

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने विभागों को निर्देष दिए हैं कि ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को...

हरियाणा दिवस से मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा चिरायु स्वास्थ्य बीमा का लाभ

चंडीगढ़: स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक किफायती और सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, हरियाणा सरकार...

राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे एशियाई खेलों के पदक विजेता

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों को सम्मान देने और उनका उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य...

स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुआ सबसे ज्यादा सुधार : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर के नए अकादमिक ब्लॉक का...