आरोपी से 3 कार और 1 बाइक बरामद
चंडीगढ़ः वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मनीमाजरा थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में आरोपी करण वासी बुरैल, सेक्टर-45, चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया है।
25 अक्टूबर 2026 को ई-एफआईआर नंबर 1546 के तहत शिकायत दर्ज हुई थी कि मनीमाजरा स्थित एक कॉम्प्लेक्स से पूजा सूद की सिल्वर-ग्रे रंग की होंडा सिटी कार नंबर CH04B915 चोरी हो गई है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी करण को काबू किया और उसकी निशानदेही पर चोरी हुई होंडा सिटी कार बरामद कर ली। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य कारें और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। बरामद वाहनों के असली मालिकों और अन्य मामलों से लिंक की जांच की जा रही है।