Punjab Govtपंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने...

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने की अपील की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: श्री गुरु नानक देव जी के ‘सर्वजन के कल्याण’ के संदेश को प्रमुखता देते हुए पंजाब के शिक्षा एवं सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज पंजाब विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया। इसमें केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारे को दोबारा खोलने और इसे निरंतर खुला रखने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि यह गलियारा भारत और पाकिस्तान के बीच केवल एक कूटनीतिक मार्ग नहीं है, बल्कि लाखों सिख श्रद्धालुओं की धार्मिक स्वतंत्रता और मानवीय एकता से जुड़ा विषय है।

इस प्रस्ताव में मांग की गई है कि केंद्र सरकार गलियारे को दोबारा खोलने और इसे चालू रखने के लिए तत्काल कदम उठाए, तीर्थयात्रा की प्रक्रियाओं को सरल बनाए तथा पाकिस्तान सरकार के साथ बातचीत करे, ताकि श्रद्धालुओं की पाकिस्तान स्थित करतारपुर के गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब तक सुरक्षित, सुचारु और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

विधानसभा में संबोधित करते हुए स.हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “श्री करतारपुर साहिब ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ के सिद्धांतों की आधारभूमि है। यह गलियारा केवल एक रास्ता नहीं, बल्कि ऐसा सेतु है, जो सिख संगत को उस पवित्र धरती से दोबारा जोड़ता है, जहां हमारे गुरु साहिब ने अपने चरण रखे थे।”

उन्होंने कहा कि गलियारे से आवागमन पर लगाए गए प्रतिबंध और उत्पन्न बाधाएं दुनियाभर में रहने वाले सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं तथा गुरु नानक देव जी के अनुयायियों को पवित्र स्थल के दर्शन करने से वंचित करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रस्ताव में केंद्र सरकार से श्रद्धालुओं, विशेषकर बुजुर्गों के लिए यात्रा संबंधी प्रक्रियाओं को और अधिक सरल बनाने की अपील की गई है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पवित्र धार्मिक स्थल के दर्शन कर सकें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा तबादला

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने विभागों...

हरियाणा दिवस से मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा चिरायु स्वास्थ्य बीमा का लाभ

चंडीगढ़: स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक किफायती और सुलभ बनाने...

राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे एशियाई खेलों के पदक विजेता

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों की खेल...

Haryana News: पुलिस ने 48 घंटे के अंदर दबोचे 3 शातिर चोर, देखें वीडियो

3.50 लाख की कीमत के गहने, स्कूटी व अन्य...

हरियाणा में रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा तबादला

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने विभागों को निर्देष दिए हैं कि ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को...

हरियाणा दिवस से मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मिलेगा चिरायु स्वास्थ्य बीमा का लाभ

चंडीगढ़: स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक किफायती और सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, हरियाणा सरकार...

राज्य स्तरीय खिलाड़ी सम्मान समारोह में सम्मानित होंगे एशियाई खेलों के पदक विजेता

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों को सम्मान देने और उनका उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य...

स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले 40 वर्षों में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हुआ सबसे ज्यादा सुधार : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर के नए अकादमिक ब्लॉक का...