Punjab Govtविजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा...

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा देशभर में शुरू की गई पहल के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा राज्य में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ (इंटेग्रीटी फॉर प्रोसपेरिटी) थीम के अंतर्गत सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह प्रत्येक वर्ष उस सप्ताह के दौरान मनाया जाता है, जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन (31 अक्टूबर) आता है।

विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारी की शपथ जेडी आईवीसी एवं एसयू स्वर्णदीप सिंह द्वारा विशेष डीजीपी-सह-मुख्य निदेशक, विजिलेंस ब्यूरो, डॉ. शरद सत्य चौहान, प्रभजोत कौर एवं दियामा हरीश कुमार ओमप्रकाश (दोनों संयुक्त निदेशक) तथा डीआईजी, आर्थिक अपराध शाखा, हरप्रीत सिंह की उपस्थिति में दिलाई गई।

विशेष डीजीपी-सह-मुख्य निदेशक, विजिलेंस ब्यूरो, पंजाब डॉ. शरद सत्य चौहान ने आज विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालयों से भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए ब्यूरो द्वारा किए जा रहे बहुआयामी प्रयासों में सहयोग देने हेतु नागरिकों को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना है।

उन्होंने आगे कहा, “मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन (एसीएएल) की पहुंच बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसके लिए व्हाट्सऐप नंबर 9501200200 का उपयोग किया जाएगा।” मार्च 2022 में पंजाब सरकार द्वारा शुरू किया गया यह विशेष मंच नागरिकों को भ्रष्टाचार से संबंधित ऑडियो-वीडियो संदेशों के माध्यम से गोपनीय रूप से शिकायतें दर्ज करवाने में सक्षम बनाता है।

भ्रष्टाचार के प्रति अपनी शून्य सहनशीलता की नीति जारी रखते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने मार्च 2022 से 30 सितंबर 2026 तक भ्रष्टाचार के 1,118 मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने आगे बताया कि इन मामलों की जांच के दौरान कुल 1,156 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नशे के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, महिला तस्कर का घर धवस्त, देखें वीडियो

होशियारपुरः 'नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस...

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे आए विकास एवं पंचायत मंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री...

Banana Tree Hotel में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र...

Punjab सहित 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का एक्शन, अधिकारियों के तबादले को लेकर आदेश जारी

चंडीगढ़ः आगामी विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके...

Punjab News: ग्रीन फील्ड में चली गोली, महिला की मौत, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के ग्रीन फील्ड इलाके में गोली चलने...

Punjab News: नशे के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, महिला तस्कर का घर धवस्त, देखें वीडियो

होशियारपुरः 'नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने जिले के चब्बेवाल निर्वाचन क्षेत्र में स्थित सरहाला कलां...

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए आगे आए विकास एवं पंचायत मंत्री

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल...

Banana Tree Hotel में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेवोरा सेलिब्रेशन होटल एंड बैंक्वेट हॉल साइट 4 में...

Punjab सहित 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का एक्शन, अधिकारियों के तबादले को लेकर आदेश जारी

चंडीगढ़ः आगामी विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने...