Girl in a jacket
HomeNationalलड़कियों ने मारी बाजी: 10वीं में 90.42 और 12वीं में 80.38 प्रतिशत...

लड़कियों ने मारी बाजी: 10वीं में 90.42 और 12वीं में 80.38 प्रतिशत स्टूडेंट पास

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्, प्रयागराज की ओर से आज 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। कुछ चेहरों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से प्रदेश की मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। हर साल की तरह इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट में छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों के बच्चों ने अपना दबदबा कायम रखा है। बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, टॉपर्स ने शानदार अंक हासिल कर अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। बोर्ड ने इसके साथ टॉपर्स की लिस्ट और पासिंग प्रतिशत के आंकेड़े भी साझा किए हैं।

इस साल 10वीं में 90.42 और 12वीं में 80.38 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। यूपी बोर्ड 10वीं में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों ने 97.83 फीसदी अंक हासिल किए। बाराबंकी की अदिति 97.50% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर तीन मेधावियों ने जगह बनाई—सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू और बाराबंकी की परि वर्मा।

इन तीनों ने 97.33% अंक प्राप्त किए। यूपी बोर्ड 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60 फीसदी अंक पाकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर बरेली की नंदनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रेया वर्मा रहीं। नंदनी और श्रेया ने 97.20% अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरी रैंक पर बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल रहीं जिन्होंने 97 फीसदी अंक हासिल किए। हाईस्कूल यानी 10वीं और इंटरमीडिएट यानी 12वीं का परिणाम प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड कार्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषित किया गया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -