HomeNationalपेट्रोल पर लगी Excise Duty हुई खत्म, केंद्र सरकार ने सुनाया बड़ा...

पेट्रोल पर लगी Excise Duty हुई खत्म, केंद्र सरकार ने सुनाया बड़ा फैसला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: सरकार ने लोगों को एक खुशखबरी सुना दी है। एथेनॉल मिले पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी खत्म कर दी गई है यानी अब 22% से 30% एथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी नहीं लगेगी। आम जनता के लिए ये खबर किसी तोहफे से कम नहीं है। अब एथेनॉल वाले सस्ते पेट्रोल की मांग बढ़ेगी तो इसका फायदा आम जनता के साथ किसानों को भी मिलने वाला है क्योंकि एथेनॉल का उत्पादन मुख्य रुप से गन्ने, मक्के और खराब अनाज से होता है। कच्चे तेल की कीमत इस कदर बढ़ रही है। अब ये 114 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। इसका सीधा असर ये है कि आयात बिल बढता जा रहा है। ऐसे में सरकार ने वैकल्पिक ईंधनों पर जोर दिया है। इससे आयात में कमी हो सके। रुपये की स्थिति में सुधार हो पाए।

एक्साइज ड्यूटी क्या है?

एक्साइज ड्यूटी यानी की उत्पाद शुल्क एक अप्रत्यक्ष टैक्स है जो किसी देश के अंदर निर्मित या उत्पादित होने वाली चीजों पर लगाया जाता है। एक्साइज ड्यूटी खासतौर से शराब, तंबाकू और पेट्रोलियम जैसे उत्पादों पर ही लगाया जाता है।

एक्साइज ड्यूटी शून्य करने के नियम

सरकार के नए आदेश के अनुसार, अब 22%, 25%, 27% और 30% एथेनॉल मिश्रण वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को खत्म कर दिया गया है। इस फैसले में शर्त ये है कि ईंधन भारतीय मानक ब्यूरो के नियमों और मानकों के अनरुप तैयार किया गया हो।

कौन सा फ्यूल सस्ता है E85 या E20?

देश में E20 यानी 20 फीसदी एथेनॉल मिक्स पेट्रोल को बढ़ावा दिया जा रहा था परंतु वैश्विक उथल-पुथल के बीच देश को सुरक्षित रखने के लिए हाल ही में भारत ने E85 फ्यूल को भी बाजार में लॉन्च कर दिया है। E85 फ्यूल 85 फीसदी एथेनॉल और 15 फीसदी पेट्रोल हैं।

आपको बता दें कि E85 फ्यूल 85 फीसदी एथेनॉल और 15 फीसदी पेट्रोल हैं। बता दें कि E85 फ्यूल E20 से 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -