कारीगर से 6 अंगूठियां लेकर आरोपी फरार
लुधियानाः जिले में आये दिन चोरी की वारदातेें लगातार बढ़ती जा रही है। लुटेरे वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिससे आये दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच एक सराफा बाजार से लुटपाट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है लुटेरों ने कारीगर को अपने बातों में उलझाकर 6 अंगूठियां लेकर फरार हो गये। लुटेरे की सीसीटीवी भी सामने आई है।
वहीं, न्यू एसोसिएशन सराफा बाजार के प्रधान ने मामले बारे जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिन पहले भी बाजार में लुटपाट की वारदात हुई थी। जिसके बाद आज आशा ज्वैलर्स के कारीगर से लुटपाट का मामला सामने आया है।
(खबर का अपडेट जारी है)
