HomeHaryanaपुलिस और बदमाश में चली गोलियां, हिस्ट्रीशीटर पर 28 आपराधिक मामले दर्ज,...

पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, हिस्ट्रीशीटर पर 28 आपराधिक मामले दर्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदाबाद: क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत अपराध शाखा सेक्टर-85 और अपराध शाखा सेंट्रल की संयुक्त टीम ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सोनू को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार सोनू घरों में चोरी की वारदातों के मामले में फरार चल रहा था। ये मुठभेड़ आईएमटी से मच्छगर गांव जाने वाले रास्ते पर हुई, जहां आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। क्राइम ब्रांच एसीपी वरुण दहिया ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि घरों में चोरी की वारदातों में वांछित आरोपी सोनू क्षेत्र में आने वाला है।

सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने इलाके में निगरानी शुरू कर दी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को बाइक पर आते हुए देखा और उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने मच्छगर गांव में रहने वाले एक दोस्त से मिलकर वापस दिल्ली जा रहा था। जब क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

एसीपी वरुण दहिया के अनुसार “आरोपी ने पुलिस पर चार राउंड फायर किए। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से हुई क्रॉस फायरिंग के दौरान पुलिस की एक गोली सीधे आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह बाइक से गिरकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत उसे दबोच लिया और हिरासत में ले लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।”

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -