फगवाड़ा: शहर में चोरों ने पुलिस अधिकारी के घर को ही निशाना बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार एसपी माधवी शर्मा की घर चोरी हुई है। बताया जा रहा कि बीते दिन देर रात एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा के घर में वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद थाना सदर की पुलिस ने एसपी माधवी शर्मा की मां संतोष कुमारी के बयानों पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। एसपी की माता ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी माधवी शर्मा बतौर एसपी फगवाड़ा तैनात हैं।
संतोष कुमारी के मुताबिक उनके घर में होमगार्ड की महिला कर्मचारी मनजीत कौर की तैनाती है। वे रूटीन में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ड्यूटी करती है। संतोष कुमारी के मुताबिक काफी समय से तैनाती के कारण उनका मनजीत कौर पर विश्वास बना गया था।
मनजीत कौर उनके घर आती जाती रहती थी। ऐसे में उन्हें आशंका है कि मनजीत कौर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। संतोष कुमारी ने शिकायत में कहा कि आज उन्होनें अपना अटैची देखा तो उसमें से 20 हज़ार रूपए नकदी, सोने की 4 चैन, 3 अंगूठी, एक जोड़ा टॉपस, डायमंड के 2 पेंडेट, तथा 200 कैनेडियन डॉलर चोरी पाए गए। सूत्रों के अनुसार आज सुबह पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए चोरी किए हुए गहने बरामद कर लिए हैं।
