Hocky Champion Trophy 2026
Unaत्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

15-20 दिनों में भरे 28 सैंपल,पनीर, मिठाई, बर्फी और काजू कतली के सैंपल जांच के लिए भेजे

ऊना। त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला ऊना में लोगों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अपनी निगरानी तेज कर दी है। विभाग की टीमें बाजारों में पहुंचकर मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की लगातार सैंपलिंग कर रही हैं। पिछले 15 से 20 दिनों के दौरान विभाग ने करीब 28 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर जगदीश धीमान ने बताया कि त्योहारी सीजन के मद्देनजर बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान पनीर, मिठाई, बर्फी और काजू कतली सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सीआईडी से मिली सूचना के आधार पर पंजाब से ऊना आ रही एक गाड़ी से पनीर की भारी खेप के भी सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वहीं एक न्यूज़ चैनल पर मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले चांदी के वर्क को लेकर दिखाई गई खबर के संदर्भ में उन्होंने बताया कि विभाग ने बाजार में मिठाइयों पर लगाए जाने वाले चांदी के वर्क के भी सैंपल लिए हैं। इन्हें भी जांच के लिए लैब भेजा गया है। जगदीश धीमान ने कहा कि विभाग लगातार बाजारों में निरीक्षण और सैंपलिंग कर रहा है, ताकि त्योहारों के दौरान लोगों को शुद्ध और सुरक्षित मिठाइयां मिल सकें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने शुरु की कई योजनाएंः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

CM Sukhu ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र में 175 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ज़िला चम्बा...

CM Sukhu ने दिवंगत चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों से भेंट की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज भरमौर...

SIR को लेकर विपक्ष कर रहा है भ्रामक प्रचार – CM Nayab Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार...

हरियाणा में पांच HCS अधिकारियों के हुए तबादले

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से पांच एचसीएस...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने शुरु की कई योजनाएंः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान समाज के सभी...

CM Sukhu ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र में 175 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ज़िला चम्बा के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लिल्ह कोठी में 175...

CM Sukhu ने दिवंगत चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों से भेंट की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज भरमौर विधानसभा क्षेत्र के होली में प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव...

SIR को लेकर विपक्ष कर रहा है भ्रामक प्रचार – CM Nayab Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को करनाल में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के...