Hocky Champion Trophy 2026
Unaमहाविद्यालय बंगाणा परिसर में 'ग्रीन दिवाली–क्लीन दिवाली' कार्यक्रम आयोजित

महाविद्यालय बंगाणा परिसर में ‘ग्रीन दिवाली–क्लीन दिवाली’ कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में ‘ग्रीन दिवाली – क्लीन दिवाली’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा पर्यावरण अनुकूल तरीके से दीपावली मनाने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए रंगोली निर्माण प्रतियोगिता, इको-फ्रेंडली दीया सजावट प्रतियोगिता तथा इको-फ्रेंडली सजावट प्रतियोगिता आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।

रंगोली निर्माण प्रतियोगिता में जिया सोनी, श्रुति एवं शगुन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुस्कान, शगुन एवं कृष्णा की टीम द्वितीय स्थान पर रही, जबकि मन्नत एवं दिया की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इको-फ्रेंडली दीया सजावट प्रतियोगिता में कोमल कौशल ने प्रथम, अंजू कुमारी ने द्वितीय तथा अंजलि देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इको-फ्रेंडली सजावट प्रतियोगिता में लता ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा एवं रचनात्मकता के लिए स्मृति चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति सदस्य डॉ. रंजू बनोटा, डॉ. किरण ठाकुर एवं डॉ. श्रुति कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा ने एनएसएस इकाई के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, सामाजिक चेतना एवं सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सिकंदर कुमार नेगी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संदेश रहा – “दीप जलाएं, खुशियां मनाएं, प्रदूषण नहीं फैलाएं।”

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के 1,000 विद्यार्थियों को पंजाब सरकार मुफ्त देगी UPSC और PCS की कोचिंग

चंडीगढ़: पंजाब भर के विद्यार्थियों के लिए सिविल सेवाओं...

ADC ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार, ऊना के लिए गौरव का क्षण

बिलासपुर में आयोजित समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने...

राज्यपाल Kavinder Gupta ने विशेष रूप से सक्षम बच्चों के साथ मनाई दीपावली

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने इंस्टीट्यूट फॉर चिल्ड्रन विद...

पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Sunny Deol, फैंस के साथ शेयर किया खास वीडियो

मनोरंजन: सनी देओल अपने दिवगंत पिता और दिग्गज एक्टर...

सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों के 1,000 विद्यार्थियों को पंजाब सरकार मुफ्त देगी UPSC और PCS की कोचिंग

चंडीगढ़: पंजाब भर के विद्यार्थियों के लिए सिविल सेवाओं की तैयारी को सुलभ बनाने के उद्देश्य से भगवंत मान...

ADC ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार, ऊना के लिए गौरव का क्षण

बिलासपुर में आयोजित समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया सम्मानित ऊना। ऊना के अतिरिक्त उपायुक्त ईशांत जसवाल को...

राज्यपाल Kavinder Gupta ने विशेष रूप से सक्षम बच्चों के साथ मनाई दीपावली

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने इंस्टीट्यूट फॉर चिल्ड्रन विद स्पेशल एबिलिटी, ढली, शिमला का दौरा किया और बच्चों के...

पिता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Sunny Deol, फैंस के साथ शेयर किया खास वीडियो

मनोरंजन: सनी देओल अपने दिवगंत पिता और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के काफी करीब थे। पिता को खोने का गम...