HomeNationalअंकित शर्मा मर्डर केस में पांच दोषियों को मिली उम्रकैद की सजा

अंकित शर्मा मर्डर केस में पांच दोषियों को मिली उम्रकैद की सजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: अंकित शर्मा मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां, कड़कड़डूमा कोर्ट ने मामले संबंधी सुनवाई करते हुए पांच दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सजा सुनाते हुए कहा कि अपराध काफी जघन्य था। पीड़ित की मौत के बाद भी उसका शव दोषी घसीटकर चांद बाग ले गए और उसे नाले में फेंक दिया। हत्या के दोषी ताहिर हुसैन, नजीम, कासिम, अनस और जावेद को कोर्ट रूम में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने पांचों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने ताहिर हुसैन को उम्रकैद सुनाते हुए अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया है।

एडिशनल सेशन जज का आया बयान
एडिशनल सेशन जज ने कहा अंकित शर्मा की बुरी तरह से हत्या की गई , उनकी बॉडी जानवर की तरह छोड़ दी गयी थी। इस घटना ने समाज को झकझोर दी थी। जिस तरह से यह पूरी घटना हुई, उसने समाज को सोचने पर मजबूर किया है।

ये था पूरा मामला
25 फरवरी 2020 को दिल्ली में भड़के दंगों के दौरान अंकित अपने घर से निकले थे,  लेकिन वापस नहीं लौटे। जिसके काफी खोजबीन के बाद अगले दिन उनका शव खजूरी खास नाले से बरामद हुआ। उनके शरीर पर चोटों के 51 निशान थे। उन्हें भीड़ ने घेरकर हमला किया था। अंकित के पिता ने भी अपनी शिकायत में ताहिर और अन्य पर संदेह जताया था। जिसके बाद ये सभी आरोपियों पर कार्रवाई की गई।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -