HomeHimachalUnaनशे के खिलाफ ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 क्विंटल 52 किलो...

नशे के खिलाफ ऊना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 क्विंटल 52 किलो 66 ग्राम डोडा चूरा बरामद, पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित : जिला ऊना में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4 क्विंटल 52 किलो 66 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। इस मामले में पंजाब के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए गए दो वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है।पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हीरेमठ ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 30/31 जुलाई की रात थाना मैहतपुर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम फतेहपुर के समीप नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस ने टाटा ऐस टैंपो संख्या (पीवी-08-वी डब्ल्यू -9227) को जांच के लिए रोका।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 1 क्विंटल 62 किलो 640 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर वाहन चालक जोगा सिंह निवासी गांव दिनोवाल खुर्द, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर (पंजाब) तथा उसके साथी हरप्रीत सिंह निवासी गांव पंडोरी, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जिला ऊना के ही गांव लमलेहड़ा क्षेत्र में खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाशी ली। वहां से 2 क्विंटल 90 किलो 20 ग्राम डोडा चूरा और बरामद किया गया। इस प्रकार दोनों स्थानों से कुल 4 क्विंटल 52 किलो 66 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ, जो जिले में हाल के वर्षों की बड़ी मादक पदार्थ बरामदगी में से एक मानी जा रही है। एसपी सचिन हीरेमठ ने बताया कि थाना मैहतपुर पुलिस की यह एक महत्वपूर्ण कार्रवाई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले की गहन जांच जारी है।पुलिस ने बरामद डोडा चूरा के साथ टाटा ऐस और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों को आज ऊना न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उनकी रिमांड की मांग कर सकती है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला ऊना में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा और युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए पुलिस हर स्तर पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -