HomePunjabJalandharJalandhar News: हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार सुलझी लूटपाट और चोरी की...

Jalandhar News: हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार सुलझी लूटपाट और चोरी की 27 वारदातें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लोहियां खास की पुलिस ने लूटपाट मामले में कार्रवाई करते हुए 27 केसों को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। शाहकोट के डीएसपी सरवन सिंह बल के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत लोहियां खास के थाना प्रमुख सब-इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह खैहरा की टीम ने लूटपाट और चोरी की वारदातों के मामले में यह कार्रवाई की है।

डीएसपी सरवन सिंह बल ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर सुखजिंदर सिंह खैहरा थाना प्रमुख लोहियां खास ने पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गांव सींचेवाल के श्मशान घाट के बाहर गेट के पास खड़े सचदेव सिंह उर्फ सच पुत्र बलवंत सिंह निवासी सींचेवाल थाना लोहियां जिला जालंधर, हरमनजोत सिंह उर्फ हम्मा पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी बादशाहपुर थाना लोहियां को काबू करके उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो इन दोनों से चोरी की गई 1 मोटरसाइकिल, वारदात करने के लिए इस्तेमाल की गई 1 मोटरसाइकिल (कुल 2 मोटरसाइकिल), 2 दातर और 30 हजार रुपये भारतीय करेंसी बरामद की गई।

पुलिस द्वारा उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए कथित आरोपियों से पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने गांव सिचेवाल में कुल 4 वारदातें, थाना लोहियां के क्षेत्र में 5 वारदातें, थाना सदर नकोदर के क्षेत्र में 1 वारदात, थाना शाहकोट-मल्हियां के क्षेत्र में 10 वारदातें और थाना सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला के गांव डल्ला और पवित्र बेईं के किनारे के क्षेत्र में 6 वारदातें की हैं।

डीएसपी बल ने कहा कि इनका पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और इनसे गहराई से पूछताछ की जा रही है जिससे और वारदातों के खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों के खिलाफ पहले भी थाना सदर नकोदर और थाना शाहकोट में मुकदमे दर्ज हैं। इस मौके पर लोहियां खास के थाना प्रमुख सुखजिंदर सिंह खैहरा भी मौजूद थे।

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -