HomePunjabJalandharJalandhar News: सफाई कर्मियों की हड़ताल को लेकर कैबिनेट मंत्री का आया...

Jalandhar News: सफाई कर्मियों की हड़ताल को लेकर कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री मोहिंद भगत की ओर से प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान मेयर विनीत धीर, राजविंदर कौर थियाड़ा, नीतिन कोहली, संजीव भगत सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मामले की जानकारी देते हुए मोहिंदर भगत ने सफाई कर्मियों की हड़ताल को बताया कि लोगों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चंडीगढ़ में चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने मामले को लेकर वित्त मंत्री हरपाल चीमा से मुलाकात की और इस मामले को लेकर अवगत करवाया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने सभी लोगों की समस्याओं का हल किया और लोगों से किए गए वादों को पूरा किया। वहीं सफाई कर्मियों की हड़ताल को लेकर पहली बार सरकार ने कर्मियों की सैलेरी में बढ़ौतरी करके दोगुना कर दिया। ऐसे में कर्मियों की सैलेरी 10 हजार से 20 हजार कर दी गई है।

वहीं हाल ही में चंदन ग्रेवाल ने हड़ताल को खत्म करने का ऐलान भी किया। कैबिनेट मंत्री ने लोगों से अपील की है कि हड़ताल किए जाने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा किया गया। आप पार्टी की सरकार जनता की सरकार है। ऐसे में पंजाब सरकार ने सत्ता में आते ही 600 यूनिट बिजली फ्री करके लोगों को राहत दी है। वहीं शिक्षा क्रांति के तहत सरकार स्कूल की नुहार बदल दी और सरकारी स्कूल अब प्राइवेट स्कूलों से बेहतर किए गए। वहीं स्कूलों का रिजल्ट भी अब बेहतर हो रहा है। उन्होंने सेहत को लेकर कहा कि लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में उधार पैसे लेकर ईलाज करवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था।

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए आप सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक बनाएं। इसी के साथ सेहत बीमा योजना के तहत लोगों का 10 लाख रुपए तक ईलाज मुफ्त की मुहिम चलाई। वहीं राशन कार्ड के तहत लोगों को अनाज के साथ दाल, तेल सहित अन्य सामान मुहैय्या करवाया जा रहा है। ऐसे में हाल ही में राशन वितरण योजना के तहत 30 लाख किटें बांटी गई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इतनी ही किटें और लोगों को बांटी जाएगी। वहीं एससी भाईचारे महिलाओं के खाते में 1500 के हिसाब से 4500 रुपए उनके खाते में डाले। वहीं जनरल कैटेगरी महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए के हिसाब से 3 हजार रुपए डाले। ऐसे में कल से अन्य महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा और महिलाओं के खाते में पैसे डाले जाएगे। इसी के साथ 68 हजार लोगों को नौकरियां दी गई है।

 

 

 

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement - Encounter India

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -